फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   village lipard two injured

Balrampur News: तेंदुए के हमले से बुजुर्ग समेत दो घायल, ग्रामीणों में दहशत

Sun, 26 Mar 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 26 Mar 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
village lipard two injured
वन विभाग के कर्मी पड़ताल करते हुए
हरैया सतघरवा (बलरामपुर) सोहेलवा वन क्षेत्र से सटे लक्ष्मणपुर धर्मपुर गांव में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीण दहशत में हैं। रविवार को तेंदुओं ने खेत में जा रहे युवक व घर में बैठे वृद्ध पर हमला कर दिया। तेंदुओं के हमले से दोनों लोग घायल हो गए। सीएचसी शिवपुरा में प्राथमिक इलाज के बाद एक घायल को बहराइच रेफर किया गया है। ग्रामीण गांव में तीन तेंदुआ दिखने का दावा कर रहे हैं। वन विभाग की टीम गांव पहुंचकर तेंदुए की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

गांव के 35 वर्षीय बब्लू शुक्ल रविवार सुबह गांव के पश्चिम तरफ स्थित अपने खेत में जा रहे थे तभी गेहूं के खेत में पहले से घात लगाकर बैठे तेंदुए ने उनपर हमला कर दिया। जिससे बब्लू गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर मचाने पर तेंदुआ खेत में घुस गया। परिजन युवक को इलाज के लिए सीएचसी शिवपुरा ले गए। हालत गंभीर होने के कारण उसे बहराइच रेफर कर दिया गया। इसी बीच खेत से करीब 100 मीटर दूर तेंदुए ने 70 वर्षीय रामफेर के घर में घुस कर उन पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से वह भी घायल हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर गांव पहुंची वन विभाग व ललिया थाने की पुलिस ने ग्रामीणों को घटनास्थल से हटाते हुए हांका लगवाया ताकि तेंदुए जंगल में वापस लौट जाएं। ग्रामीण मुरादअली, रामआशीष, कल्पराज, दृगपाल, तुलसीराम व बच्चाराम आदि ने बताया कि गांव के आसपास तीन तेंदुए दिखाई दिए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वन विभाग के कर्मचारी तेंदुओं को पकड़ने के बजाय ग्रामीणों को घर में बंद रहने की सलाह दे रहे हैं। ग्राम प्रधान वीरेंद्र कुमार शुक्ल ने तेंदुओं को पकड़वाने की मांग विभागीय अधिकारियों से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप प्रभागीय वनाधिकारी माता बक्श सिंह ने बताया कि शाम को अंधेरा होने पर तेंदुए अपने स्थान पर वापस लौट जाएंगे। ग्रामीण व वनजीवों की सुरक्षा के लिए गांव में टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed