फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Village head will know the details of Operation Kayakalp in Lucknow

Balrampur News: लखनऊ में ऑपरेशन कायाकल्प की बारीकियां जानेंगे ग्राम प्रधान

Sun, 19 Nov 2023 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 19 Nov 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Village head will know the details of Operation Kayakalp in Lucknow
बलरामपुर। परिषदीय विद्यालयों के रखरखाव और मरम्मत के लिए चल रहे ऑपरेशन कायाकल्प और निपुण भारत अभियान की बारीकियां अब ग्राम प्रधानों को बताई जाएंगी। इसके लिए 21 नवंबर को लखनऊ स्थित राज्य परियोजना कार्यालय में राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। गोष्ठी में जिले की चार सदस्यीय टीम शामिल होगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया उपाध्याय ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों की सूरत संवारने के लिए ऑपरेशन कायाकल्प चलाया जा रहा है। इसके तहत ग्राम प्रधानों को किस तरह का योगदान देना है, इस संबंध में जानकारी देने के लिए कार्यशाला का आयोजन होगा। इसमें जिले से चार सदस्य लखनऊ जाएंगे। इसमें प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष शांति भूषण शुक्ल और उपाध्यक्ष अनूप पांडेय के साथ पंचायती राज विभाग के जिला परियोजना प्रबंधक संदीप कश्यप और बेसिक शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक निर्माण नंद किशोर सिंह भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि एक दिवसीय कार्यशाला में विद्यालयों में कायाकल्प के तहत होने वाले कार्यों और आवश्यक सूचनाएं ग्राम प्रधानों से साझा की जाएंगी। साथ ही इसके लिए राज्य वित्त आयोग से मिलने वाली धनराशि के बारे में भी अवगत कराया जाएगा। कार्यशाला में देवीपाटन मंडल के अन्य जिलों के ग्राम प्रधान और डीपीएम भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed