फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Vigilance on Nepal border even after ceasefire

Balrampur News: सीजफायर के बाद भी नेपाल सीमा पर सतर्कता

Wed, 14 May 2025 09:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
Vigilance on Nepal border even after ceasefire
बलरामपुर के भारत-नेपाल सीमा कोयलाबास में पैदल गश्ती करती पुलिस व एसएसबी की टीम। स्रोत विभाग
बलरामपुर। सीजफायर के बाद भी नेपाल सीमा पर सतर्कता बरती जा रही है। एसपी विकास कुमार व एसएसबी 9वीं वाहिनी के डिप्टी कमांडेंट भारत चौधरी के निर्देश पर नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 9वीं व 50वीं वाहिनी और पुलिस की 24 घंटे गश्त की जा रही है। नेपाल सीमा से सटे 46 गांवों में गश्त के साथ बैठक करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
विज्ञापन


नेपाल सीमा से सटे कोयलाबास गांव के पास बीते दिन एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने गश्त की। इसके बाद नेपाल सीमा के मुख्य मार्गों पर स्थित चेकपोस्टों की सुरक्षा का जायजा लिया गया। भारत-नेपाल के बीच रास्तों से आने-जाने वालों की सघन चेकिंग कराई गई। किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधियों व अराजक तत्वों के संदेह पर तत्काल पुलिस अधिकारियों को अवगत कराने का सुझाव दिया गया, ताकि तत्काल अराजक तत्वों पर कार्रवाई की जा सके। नेपाल सीमा से सटे गांवों में कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए। ग्राम सुरक्षा समितियों को भी अलर्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed