{"_id":"6432fca9d2286bd6070a5096","slug":"vending-zone-will-be-built-near-suanv-bridge-preparation-started-balrampur-news-c-13-1-174608-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सुआंव पुल के पास बनेगा वेंडिंग जोन, तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सुआंव पुल के पास बनेगा वेंडिंग जोन, तैयारी शुरू
Sun, 09 Apr 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 09 Apr 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका प्रशासन की तरफ से गोंडा रोड स्थित सुआंव पुल के पास एक और वेंडिंग जोन बनाया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। इस स्थान पर वेंडिंग जोन बनने से भगवतीगंज के लोगों को जाम से राहत मिलेगी।
नगर पालिका परिषद बलरामपुर के प्रशासक एवं सदर एसडीएम राजेंद्र बहादुर ने रविवार को बताया कि नगर की मुख्य सड़कों तथा बाजारों में बेतरतीब खड़े होने वाले ठेला व्यापारियों के चलते जाम की समस्या बनी रहती है। वीर विनय चौराहा व मुख्य बाजार में जाम से निजात पाने के लिए नगर पालिका प्रशासन की तरफ से एमपीपी इंटर कॉलेज के सामने और बहराइच रोड स्थित कर्बला मैदान पर वेंडिंग जोन पहले ही बनाया जा चुका है।
दोनों वेंडिंग जोन पर व्यापारी ठेला लगाने लगे हैं, जिसके कारण मुख्य बाजार व वीर विनय चौराहे पर काफी हद तक जाम की समस्या दूर हो चुकी है। भगवतीगंज बाजार में भी जाम से मुक्ति के लिए पालिका प्रशासन ने एक और वेंडिंग जोन बनाने का निर्णय लिया है। यह वेंडिंग जोन सुआंव पुल के बगल खाली पड़ी जमीन पर बनाया जाएगा।