फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Vegetable prices skyrocket, farmers upset

Balrampur News: सब्जियों के दाम धड़ाम, किसान परेशान

Sat, 25 Feb 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 25 Feb 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Vegetable prices skyrocket, farmers upset
बलरामपुर। सब्जियों के दाम में आई कमी के चलते जहां आम जनता को राहत मिली है, वहीं किसानों की परेशानी बढ़ गई है। जिले में सब्जियों की अच्छी पैदावर तथा बाहर से आवक बढ़ने के कारण सब्जियों के दाम में भारी कमी आई है।
विज्ञापन

एक माह पहले 20 रुपए किलो बिकने वाला आलू आठ से दस रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है। 30 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर अब सिर्फ 10 से 15 रुपये किलो बिक रहा है। हरा धनिया की भी आवक ज्यादा होने से उसके भाव आधे से भी कम हो गए हैं। सब्जियों का भाव गिरने से किसानों को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

मंडी में सब्जियों की कीमत काफी गिर गई है। स्थिति यह है कि सब्जी की तोड़ाई और मंडी तक पहुंचाने का खर्च भी किसानों को नहीं मिल पा रहा है। सब्जियों का उत्पादन बढ़ा तो कीमत घटने से किसानों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। किसान भोलेनाथ, इजहारूल, इरफान, मोहित, देवतादीन, ओमप्रकाश आदि का कहना है कि मंडी में गोभी, टमाटर, आलू व प्याज के दाम आधे हो गए हैं। ऐसे में फसल की लागत निकाल पाना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed