{"_id":"64738fa71de0084cb4042896","slug":"various-programs-will-be-held-on-gayatri-jayanti-balrampur-news-c-13-1-259856-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: गायत्री जयंती पर होंगे विविध कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: गायत्री जयंती पर होंगे विविध कार्यक्रम
Sun, 28 May 2023 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 28 May 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ पर 30 मई को गायत्री जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। धार्मिक अनुष्ठान एवं कार्यक्रमों की शुरुआत 29 मई की सुबह गायत्री मंत्रों के अखंड जप से होगी। 30 मई की शाम प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
गायत्री जयंती की तैयारियों को लेकर रविवार को स्थानीय शक्तिपीठ में बैठक हुई। मुख्य प्रबंध ट्रस्टी अशोक गुप्ता ने कहा कि दो दिवसीय गायत्री जयंती के पहले दिन 29 मई को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक अखंड जप का आयोजन होगा। इसके बाद दीप यज्ञ में गायत्री मंत्रों की आहुति से लोक कल्याण के लिए प्रार्थना की जाएगी। 30 मई को सुबह पांच बजे से जागरण व ध्यान का कार्यक्रम होगा। सुबह सात बजे से पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू होगा। इसमें मानव कल्याण व विश्व शांति के लिए आहुति डाली जाएगी। गायत्री महायज्ञ के बाद बच्चों के नामकरण, मुंडन, यज्ञोपवीत व गुरु दीक्षा का कार्यक्रम होगा। प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन होगा।
व्यवस्थापक ट्रस्टी सतीश चंद्र मिश्र ने गायत्री परिवार के सदस्यों को कार्यक्रमों के संबंध में जिम्मेदारी सौंपते हुए अपने दायित्यों का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करने की बात कही। बैठक में कृष्ण कुमार कश्यप, सुनील वर्मा, रानी मिश्रा, राम दुलारी, पूनम श्रीवास्तव एवं राकेश साहू सहित गायत्री परिवार के तमाम सदस्य मौजूद रहे।