फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Vaccination for six days will be done on CHC and PHC

सीएचसी और पीएचसी पर छह दिन होगा टीकाकरण

Sun, 14 Mar 2021 06:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 06:13 PM IST
विज्ञापन
Vaccination for six days will be done on CHC and PHC
बलरामपुर। कोविड 19 टीकाकरण की गति में तेजी लाने के लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ठोस कार्य योजना तैयार की गई है। टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने के लिए जिला अस्पतालों के साथ अब सीएचसी व ब्लॉक स्तरीय पीएचसी में भी सप्ताह के छह दिन टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने रविवार को बताया कि कोरोना टीकाकरण के तीसरे चरण में 60 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्गों तथा 45 वर्ष से 59 वर्ष तक के बीमार व्यक्तियों को टीका लगाया जा रहा है। तीसरे चरण के तहत जिले में एक लाख 90 हजार बुजुर्ग व बीमार व्यक्तियों को कोरोना का टीका लगाया जाना है। इनमें से 47480 बुजुर्ग व बीमार व्यक्तियों का टीकाकरण मार्च में ही होना है।
विज्ञापन

अब तक जिले में करीब 13 हजार बुजुर्ग व बीमार व्यक्तियों को कोरोना टीका लगाया जा चुका है। तीसरे चरण के टीकाकरण में तेजी लाने के लिए विशेष कार्य योजना बनाई गई है। पहले केवल जिला स्तरीय अस्पतालों में ही सप्ताह के छह दिन टीकाकरण सत्र आयोजित किया जा रहा था। सीएचसी व पीएचसी पर सप्ताह के मात्र तीन दिन ही टीका लगाया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने के लिए अब संयुक्त जिला चिकित्सालय, जिला मेमोरियल चिकित्साल व जिला महिला चिकित्सालय के साथ-साथ अब सभी सीएचसी व ब्लॉक स्तरीय पीएचसी पर भी सप्ताह के छह दिन टीकाकरण सत्र आयोजित किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त अन्य स्थानों पर भी तीन दिन टीकाकरण सत्र आयोजित कर मार्च के अंत तक लक्ष्य के अनुरूप वैक्सीनेशन कर लिया जाएगा। सीएमओ ने टीकाकरण कार्य में लगे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने दायित्वों का सही ढंग निर्वहन करने का निर्देश देते हुए चेतावनी दी है कि किसी भी तरह की लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed