{"_id":"61f6d2ec3e0a7b6db909e6b0","slug":"vaccination-corona-polling-balrampur-news-lko615697375","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान कार्मिकों को बूस्टर डोज लगवाना अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान कार्मिकों को बूस्टर डोज लगवाना अनिवार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। विधानसभा चुनाव में मतदान की ड्यूटी निभाने वाले सभी कार्मिकों को बूस्टर डोज लगवाना अनिवार्य है। प्रशिक्षण के दौरान सभी मतदान कार्मिकों को बूस्टर डोज लगवाने की रिपोर्ट देनी होगी। बूस्टर डोज लगवाने की रिपोर्ट देने में हीलाहवाली करने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सीडीओ/प्रभारी अधिकारी कार्मिक रिया केजरीवाल ने रविवार को बताया कि विधानसभा चुनाव 2022 में मतदान कराने वाले पीठासीन, प्रथम, द्वितीय व तृतीय अधिकारियों की ड्यूटी आदेश निर्गत किया जा चुका है। एमपीपी इंटर कालेज में 31 जनवरी से दो फरवरी तक पीठासीन व प्रथम मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान सभी मतदान कार्मिकों को बूस्टर डोज लगवाने की रिपोर्ट अनिवार्य रुप से देनी होगी। मतदान में ड्यूटी करने वाले सभी कार्मिकों को बूस्टर डोज लगवाने का निर्देश दिया गया है। जिले के सभी नौ सीएचसी, संयुक्त जिला अस्पताल, जिला मेमोरियल व महिला चिकित्सालयों में वैक्सीन की बूस्टर डोज 27, 28, 29 व 30 जनवरी को लगाई जा रही है। सभी मतदान कार्मिकों को सुरक्षा के दृष्टिगत निर्धारित तिथियों में अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर मतदान ड्यूटी आदेश व कोविड-19 डबल डोज सर्टिफिकेट दिखाते हुए वैक्सीन की बूस्टर डोज अवश्य लगवाएं। सीएमओ डॉ. सुशील कुुमार सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवाने के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएंगे।