फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   vaccination,CORONA

100 फीसदी ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

Sun, 30 Jan 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
vaccination,CORONA
बलरामपुर। कोरोना महामारी से बचाव व रोकथाम के लिए टीकाकरण को काफी महत्वपूूर्ण माना गया है। इसके महत्व को देखते हुए जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु वाले शत-प्रतिशत लोगों को टीके की पहली डोज दी जा चुकी है। लक्ष्य पूरा करते हुए 1571098 लोगों को टीका लगाया गया है। 64.29 प्रतिशत के साथ 1010108 लोगों को टीके की दूसरी डोज भी दी जा चुकी है। जिले में 100 फीसदी लोगों को टीका लगाए जाने पर टीकाकरण से जुड़े सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि जिले में कोरोना का पहला मरीज 22 अप्रैल 2020 को मिला था। 16 जनवरी 2021 से जिले में टीकाकरण शुरू हुआ था। जिले में सबसे पहले हेल्थकेयर व फ्रंटलाइन वर्कर का टीकाकरण किया गया। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से 18 वर्ष से अधिक आयु वाले 1571098 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
विज्ञापन

शत-प्रतिशत लोगों को टीका लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रतिदिन 200 से अधिक टीकाकरण सत्र आयोजित किए। स्वास्थ्य कर्मी पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ टीका लगाने में जुट गए। अस्पतालों के अलावा गांवों में भी टीकाकरण सत्र आयोजित किए गये। स्वास्थ्य कर्मियों ने घर-घर जाकर लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित भी किया। कई स्थानों पर स्वास्थ्य टीम को लोगों के विरोध का सामना भी करना पड़ा। लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की सख्ती व स्वास्थ्य कर्मियों के प्रयास से मंगलवार को शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करते हुए 1571098 लोगों को टीके की पहली डोज दे दी गई। इतना ही नहीं 64.29 फीसदी लक्ष्य पूर्ति के साथ 1010108 लोगों को टीके की दूसरी डोज भी दी जा चुकी है। सभी लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज देने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही सभी लोगों को दूसरी डोज भी दे दी जाएगी। सीएमओ ने इस उपलब्धि के लिए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अरुण कुमार एवं जिला कोल्ड चेन प्रबंधक श्यामजी मिश्र सहित टीकाकरण में लगे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed