फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   vaccination

तीन लाख 21 हजार लोगों को लगा गया कोरोना टीका

Tue, 06 Jul 2021 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
vaccination
बलरामपुर। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए जिले में तीन लाख 21 हजार 753 लोगों को कोरोना टीका लगाया गया है। जबकि, 68 हजार 205 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई है। दो लाख 53 हजार 548 लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज अभी दी जानी है। 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज देने के लिए जिले में कलस्टर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला कोल्डचेन प्रबंधक श्याम जी मिश्रा ने बताया कि हेल्थ केयर वर्कर व फ्रंट लाइन वर्कर के साथ ही 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को कोरोना टीका लगाने के लिए प्रतिदिन सभी स्वास्थ्य केन्द्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में वृहद टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिले के तीन ब्लाक हरैया सतघरवा, उतरौला एवं रेहरा बाजार में कलस्टर टीकाकरण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले में 95 टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। इस दिन जिलेभर में 12 हजार से अधिक लोगों को कोरोना टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि जिले में तीन लाख 21 हजार 753 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज एवं 68 हजार 205 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है। जिले में 90 प्रतिशत लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई है। पिछले कुछ दिनों से कोविशील्ड वैक्सीन की कमी के चलते लक्ष्य के सापेक्ष व्यक्तियों को दूसरी डोज नहीं दी जा सकी है। 2 लाख 53 हजार 548 लोगों को जल्द से जल्द वैक्सीन की दूसरी डोज देने के लिए नगर व ग्रामीण क्षेत्रों कैंप लगाकर टीकाकरण किया जाएगा। सीएमओ डा. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि कलस्टर टीकाकरण के लिए वैक्सीन की खेप अब पर्याप्त मात्रा में आने लगी है। जिले में कोविशील्ड की 23 हजार डोज एवं कोवैक्सीन की करीब 3500 डोज उपलब्ध है। जल्द ही सभी ब्लाकों में कलस्टर टीकाकरण शुरु कर लक्ष्य के सापेक्ष अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएनएम के पति ने लगाया टीका, नोटिस
- कोरोना टीकाकरण की गति को तेज करने के लिए हरैया सतघरवा ब्लाक में कलस्टर टीकाकरण शुरू किया गया है। कलस्टर टीकाकरण के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिवपुरा क्षेत्र अंर्तगत नंदनगर जुम्मनडीह में कैंप लगाया गया। ग्रामवासी व स्वच्छता ग्राही यूनियन के अध्यक्ष वीर बहादुर यादव व जिला स्वच्छता समिति के सदस्य महेन्द्र तिवारी ने बताया कि कैंप के बजाए ग्राम प्रधान के घर पर टीकाकरण का कार्य किया गया। कुछ लोगों ने ग्राम प्रधान के घर जाने से मना कर दिय तो एएनएम ने टीका लगाने के लिए अपने पति को काली माता मंदिर के पास भेज दिया। एएनएम के अप्रशिक्षित पति ने तमाम लोगों को टीका लगाया, जिससे लोगों में आक्रोश है। सीएचसी शिवपुरा के अधीक्षक डॉ. प्रणव पांडेय ने बताया कि शिकायत मिली है। संबंधित एएनएम को नोटिस दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed