{"_id":"67a8d7b1efffaaa4c20e9a0d","slug":"urs-begins-with-recitation-of-quran-balrampur-news-c-99-1-brp1003-120692-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: कुरान की तिलावत के साथ उर्स का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: कुरान की तिलावत के साथ उर्स का आगाज
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। नगर के मोहल्ला रफी नगर स्थित बाबा हजरत ख्वाजा हसन जैनुल्लाह शाह शफी के 124 वें उर्स का आगाज रविवार को कुरान-ए-पाक की तिलावत से हुआ। तीन दिवसीय उर्स के पहले दिन बाबा के आस्ताने पर कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अकीदतमंदों ने फातिहा पढ़कर समाज में अमन चैन व मुल्क की तरक्की के लिए दुआ मांगी।
कमेटी के सदर महफूज गनी ने अकीदतमंदों के साथ भोर पहर मजार शरीफ को गुस्ल दिया। दोपहर बाद कमेटी अध्यक्ष के नेतृत्व में मजार शरीफ से गागर व चादर का जुलूस निकाला गया। गागर चादर का जुलूस बाबा के मजार से निकलकर हाटन रोड के रास्ते शाहजहानी शाह रहमत उल्लाह अलैह की दरगाह पहुंचा, जहां अकीदतमंदों ने चादरपोशी की। वहां से जुलूस रजया हरनीडीह से होकर बाबा मलंग शाह की मजार पर पहुंचा। यहां पर भी अकीदतमंदों ने मजार पर चादरपोशी की।
यहां से निकलकर जुलूस श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहा व राजा बाजार होते हुए पुन: बाबा के आस्ताने पर पहुंचकर समाप्त हुआ। अकीदतमंदों ने मजार पर चादर पोशी के बाद फातिहा पढ़कर देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। जुलूस में बच्चे, नौजवान व बुजुर्ग सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मजार पर लंगर का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। इस अवसर पर कमेटी के सदस्य शहजाद, मसूद अनवर, मंजूर कुरैशी, मसूद अनवर, तफ्ज्जुल हसन, तजम्मुल हसन, जावेद आलम, अय्यूब हाशमी, करीम, अरबाज, साबिर, समीर, आरजू, मैनुद्दीन, रहीमुल, सद्दाम हाशमी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।