{"_id":"6673121a2e97093789049e60","slug":"urban-women-will-be-enriched-with-pickles-jam-and-papad-balrampur-news-c-99-brp1002-110844-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: आचार-मुरब्बा व पापड़ से समृद्ध होंगी शहरी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: आचार-मुरब्बा व पापड़ से समृद्ध होंगी शहरी महिलाएं
Wed, 19 Jun 2024 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 19 Jun 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत अब शहरी क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए स्वयं सहायता समूह का गठन किया जाएगा। इस वित्तीय वर्ष में 18 समूहों के गठन का लक्ष्य है। 10 महिलाओं का एक समूह बनेगा। इन्हें आचार, पापड़, मुरब्बा बनाने आदि में हुनरमंद बनाया जाएगा।
जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की तरफ से राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन का संचालन किया जा रहा है। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन का उद्देश्य शहरी क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार एवं कौशल आधारित प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर प्रदान करना है। ताकि शहर के जरूरतमंद परिवारों की गरीबी एवं उनकी परेशानियों को दूर किया जा सके। जिले के बलरामपुर व उतरौला नगर पालिका क्षेत्र में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत महिला का समूहों का गठन किया जाना है। इसके लिए डूडा के कर्मचारी जागरूकता अभियान चला रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
महिलाओं को मिलेगा मनचाहा रोजगार का प्रशिक्षण
- जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के जिला समन्वयक अखिलेश सिंह ने बताया कि समूह के गठन के बाद महिलाओं को मनचाहा स्वरोजगार स्थापित करने के लिए विभाग की तरफ से 180 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। समूह की महिलाएं खिलौना बनाने, आचार, पापड़, मुरब्बा बनाने व सिलाई व कढ़ाई करने आदि का प्रशिक्षण ले सकती हैं। इससे समूह की महिलाओं के परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनेगी महिलाएं
- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से जुड़कर शहरी क्षेत्र की महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं। समूह गठन के लिए महिलाओं को डूडा कार्यालय में आवेदन करना होगा।
- संतोष कुमार ओझा, अपर उप जिलाधिकारी/परियोजना अधिकारी डूडा