फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Uproar after the attack on the lawyer's family

Balrampur News: वकील के परिवार पर हमले के बाद बवाल

Fri, 16 Jan 2026 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Uproar after the attack on the lawyer's family
-बलरामपुर के बड़ा पुल चौराहे पर अ​​धिवक्ताओं समझाती पुलिस।-स्रोत: अ​धिवक्ता
बलरामपुर। शहर के बड़े पुल चौराहे पर 15 जनवरी की रात जिला न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव व उनके परिवार के साथ रास्ते में कुछ लोगों ने सरेआम मारपीट की। वकील का आरोप है कि लूटपाट भी की गई। मामले की जानकारी जब अन्य वकीलों को लगी तो सैकड़ों अधिवक्ता सड़क पर उतर आए और रात 9 बजे से 2:30 बजे तक चौराहे पर प्रदर्शन और नारेबाजी की।
विज्ञापन

वरिष्ठ अधिवक्ता सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव 15 जनवरी की रात करीब 9 बजे अपने परिवार के साथ अधिवक्ता मित्र शशि मोहन श्रीवास्तव के घर कार से खिचड़ी भोज में शामिल होने जा रहे थे। आरोप है कि पूजा का सामान खरीदने के बाद जब बड़े पुल चौराहे पर पहुंचे, तो सड़क पर 10-15 नशेड़ी युवक सड़क के बीच खड़े हो गए। हाथ देने के बावजूद रास्ता न मिलने पर अधिवक्ता ने कार रोककर हटने को कहा तो आरोपी गाली देने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर अधिवक्ता, उनके बड़े बेटे समर्थ और छोटे बेटे आर्यन की पिटाई की। इस दौरान अधिवक्ता के गले से मोती की माला, 20 ग्राम सोने की चेन और जेब से करीब 20 हजार रुपये लूट लिए। मौके पर कुछ राहगीरों और स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया।
विज्ञापन

इसके बाद जानकारी पुलिस को दी गई। अधिवक्ता की ओर मारपीट का एक वीडियो भी पुलिस को सौंपा गया। आरोप है कि वीडियो के मुताबिक मारपीट करने वालों में बड़े पुल चौराहे के रहने वाले बाठे चिकवा, इस्माइल, दीपक चौरसिया उर्फ काले धोबी, रवि साहू, श्याम, जुबैद व रेहान (नाबालिग) सहित 7-8 अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना के बाद चौकी से एक दरोगा और तीन सिपाही पहुंचे। वकील का आरोप है कि आरोपियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद देखते ही देखते जानकारी पर सैकड़ों वकील इकट्ठा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। नगर कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने एफआईआर और गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, लेकिन वकील नहीं माने। रात 2:30 बजे तक वकील सड़क पर डटे रहे।
सीओ से लेकर एसडीएम तक पहुंचे
कुछ देर बाद सीओ सिटी ज्योति श्री मौके पर पहुंचीं, वार्ता की, फिर भी धरना जारी रहा। देर रात अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय खुद चौराहे पर वकीलों के बीच बैठ गए, समझाने का प्रयास किया, लेकिन अधिवक्ता तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। देर रात तहसीलदार व एसडीएम सदर हेमंत गुप्त भी पहुंचे, पर अधिवक्ता नहीं माने। इस बीच चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में भी मारपीट की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया। गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज करने और शेष आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद रात 2:30 बजे अधिवक्ताओं ने धरना समाप्त किया।
वकीलों ने दीवानी न्यायालय व एसपी दफ्तर में किया प्रदर्शन
बलरामपुर। वकीलों ने शुक्रवार को दीवानी न्यायालय परिसर व एसपी दफ्तर में प्रदर्शन कर विरोध जताया। जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह, महामंत्री केजी श्रीवास्तव, कलेक्ट्रेट बार अध्यक्ष रमेश चंद्र त्रिपाठी, महामंत्री कमलेश्वर सिंह, युवा बार संघ अध्यक्ष अनिल कुमार शुक्ल, आल इंडिया रूरल बार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल, मंडलीय अध्यक्ष कौशलेंद्र वर्मा, अयाज अहमद के नेतृत्व में वकीलों ने दीवानी न्यायालय परिसर में प्रदर्शन किया। दीवानी न्यायालय से निकलकर वकीलों का जत्था एसपी दफ्तर पहुंचा। दफ्तर में प्रदर्शन के बाद वकीलों का प्रतिनिधि मंडल एसपी से मिला। प्रतिनिधि मंडल में शामिल वकीलों से वार्ता के बाद एसपी विकास कुमार ने घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।
15 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अधिवक्ता की तहरीर पर पिटाई व लूट के मामले में 15 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें बाठे चिकवा, इस्माइल, दीपक चौरसिया उर्फ काले, रवि साहू, श्याम, जुबैद व रेहान सहित आठ अज्ञात शामिल हैं। जांच की जा रही है।

एसपी ने जताई नाराजगी

एसपी विकास कुमार को ज्ञापन सौंपने के दौरान अधिवक्ताओं ने बताया कि रात में नगर कोतवाल व एएसपी को कई बार सूचना देने के बाद भी घटना स्थल पर पौन घंटे बाद दो पुलिसकर्मी पहुंचे। इस पर एसपी ने नाराजगी जताई। कहा कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed