फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   UP: Woman Raped After Forced Conversion; Accused Changes Name—He Hails from the Same Locality as Changur

UP: धर्मांतरण कराकर युवती से किया दुष्कर्म, फिर बदला नाम; छांगुर के इलाके का ही रहने वाला है आरोपी

Sat, 25 Apr 2026 07:15 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 25 Apr 2026 07:15 PM IST
सार

धर्मांतरण और दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक युवक को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर युवती को साथ ले जाकर नाम बदलवाया और दुष्कर्म किया। पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन
UP: Woman Raped After Forced Conversion; Accused Changes Name—He Hails from the Same Locality as Changur
आरोपी अलीरजा उर्फ अल्ताफ - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

धर्मांतरण के बाद युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक स्थानीय युवक को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि 23 अप्रैल को युवक शादी का झांसा देकर युवती को लखनऊ ले गया। वहां पहले उसका धर्मांतरण कर नाम बदल दिया। 

विज्ञापन


इसके बाद दुष्कर्म किया। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब युवती के परिजनों ने उसके घर से कहीं चले जाने की रिपोर्ट स्थानीय थाने में दर्ज कराई और पुलिस ने छानबीन शुरू की। बलरामपुर पुलिस टीम ने लखनऊ के कैसरबाग बस अड्डे से आरोपी को गिरफ्तार कर युवती को खोज लिया है। 
विज्ञापन


मालूम हो कि आरोपी युवक भी उसी क्षेत्र का रहने वाला है, जहां कभी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर का ठिकाना हुआ करता था। ऐसे में इस मामले ने एक बार फिर इलाके को चर्चा का केंद्र बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 23 अप्रैल को पीड़िता के पिता ने कोतवाली उतरौला में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी 24 वर्षीय पुत्री को एक अज्ञात व्यक्ति शादी का झांसा देकर साथ ले गया है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सर्विलांस और अन्य तकनीकी माध्यमों की मदद से जांच तेज की। 

पुलिस टीम ने लखनऊ से पीड़िता को सकुशल खोज लिया

इसी क्रम में 24 अप्रैल को पुलिस टीम ने लखनऊ से पीड़िता को सकुशल खोज लिया। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान मोहल्ला रफीनगर निवासी अलीरजा उर्फ अल्ताफ के रूप में हुई। 

जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले में अवैध धर्मांतरण कराने की भी पुष्टि हुई। इसके साथ ही दुष्कर्म की बात भी सामने आई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक की गिरफ्तारी के बाद जब पूछताछ की गई तो सामने आया कि वह शादी का झांसा देकर युवती को साथ ले गया था। 

उसने युवती का धर्मांतरण कराने के बाद उसका नाम भी बदल दिया था। यही नहीं, आरोपी ने शादी भी नहीं की और युवती से दुष्कर्म किया। अब पूर्व में दर्ज एफआईआर में नई धारा बढ़ाई गई है। सीओ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रकरण में अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है। 

पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण और बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है। शनिवार को आरोपी न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। बताया कि मामले में यदि अन्य किसी व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।

आजमगढ़ जाने की फिराक में था आरोपी

लखनऊ के कैसरबाग बस अड्डे से पकड़ा गया अलीरजा उर्फ अल्ताफ आजमगढ़ जाने की फिराक में था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वहां उसके परिचित रहते हैं। ऐसे में वह धर्मांतरण के बाद युवती को वहीं ले जा रहा था। अब पुलिस की एक टीम आजमगढ़ भेजी गई है, ताकि इस मामले में संलिप्त अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।

कड़ी कार्रवाई की मांग

इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म है। स्थानीय लोग मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि कानून के अनुसार दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed