Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   UP: Elderly man beaten to death with sticks over a dispute regarding a drain in Balrampur; six others injured;

यूपी: बलरामपुर में नाली के विवाद में लाठियों से पीटकर बुजुर्ग की हत्या, छह घायल; जमीन को लेकर हुआ था विवाद

Thu, 12 Nov 2026 07:25 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, बलरामपुर
अमर उजाला, बलरामपुर Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 12 Nov 2026 07:25 PM IST
सार

बलरामपुर के हरनीडीह गांव में खेत की नाली का पानी जाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया। 86 वर्षीय राम पियारे यादव की मौत हो गई, जबकि चार महिलाओं समेत छह लोग घायल हुए।

विज्ञापन
UP: Elderly man beaten to death with sticks over a dispute regarding a drain in Balrampur; six others injured;
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेत में नाली का पानी जाने को लेकर बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

विज्ञापन


मारपीट में 86 वर्षीय राम पियारे यादव की मौत हो गई, जबकि चार महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों में दीपक कुमार (31), कलावती (48), रीना यादव (28), सावित्री यादव (40), सुशीला (35) और मौसम (20) शामिल हैं। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन


घटना क्षेत्र के रजिया हरनीडीह गांव की है। मृतक के भतीजे दीपक कुमार यादव की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दीपक कुमार ने बताया कि उनके परिवार के बुजुर्ग राम पियारे यादव के खेत की नाली का पानी रामदेव यादव के खेत में जा रहा था। इसी बात को लेकर रामदेव यादव से विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और आरोपियों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि रामदेव यादव, रामकिशन यादव, रामकरन यादव, हेमंत यादव, जितेंद्र यादव, ओमप्रकाश यादव, सुभाष यादव और हिमांशु यादव उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। हमले में राम पियारे यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिवार के लोग उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बलरामपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में बहराइच ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।

वहीं, मारपीट में घायल अन्य लोगों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला में कराया गया। दीपक कुमार ने आरोप लगाया कि हमलावर परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। बुजुर्ग की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। आरोपियों की तलाश के लिए एक-दो टीमें लगाई गई हैं।


 

Trending Videos

बंटवारे का मुकदमा और खेत की नाली बनी दुश्मनी की वजह

उतरौला। हरनीडीह गांव में 86 वर्षीय राम पियारे यादव की मौत के बाद सामने आया कि दोनों परिवारों के बीच विवाद अचानक शुरू नहीं हुआ था। घायल मौसम ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर पहले से मुकदमा चल रहा था। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी भी हुई थी। मामला बढ़ने पर उपजिलाधिकारी योगेंद्र शरण शाह को हस्तक्षेप करना पड़ा था।

 उन्होंने दोनों पक्षों को समझाकर विवाद शांत कराया था। इसके बावजूद जमीन को लेकर दोनों परिवारों के बीच तनाव बना रहा। अब खेत में नाली का पानी जाने की बात ने पुरानी रंजिश को फिर हवा दे दी। मामूली दिखने वाली बात पर शुरू हुआ विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई।

एसडीएम ने बताया कि बंटवारे के मामले में 17 जुलाई को ही आदेश हुआ था। इसके बाद मामले में देवीपाटन मंडल के अपर आयुक्त प्रशासन द्वितीय के यहां वाद दायर किया गया। उस दौरान पुराने आदेश पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद दोनों पक्षों को हस्तक्षेप करने से रोक दिया गया था।

 

 

तीन हिरासत में, जांच में जुटी पुलिस

बुजुर्ग की मौत के बाद पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। इनमें एक आरोपी गांव में ही अपने घर में ताला लगाकर छिपा हुआ था।

पुलिस ताला तोड़कर उसे अपने साथ ले गई। एएसपी विशाल पांडेय ने बताया कि पुलिस टीम मामले में कार्रवाई कर रही है। उन्होंने दो लोगों को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की और कहा कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed