फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   UP 112 Balrampur achieved first position in the state

यूपी 112 बलरामपुर ने हासिल किया प्रदेश में प्रथम स्थान

Mon, 24 Feb 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
UP 112 Balrampur achieved first position in the state
बलरामपुर। यूपी 112 बलरामपुर ने प्रदेश की जनवरी 2020 की रैंकिंग में प्रथम स्थान हासिल किया है। शासन की समीक्षा में बलरामपुर के यूपी 112 का जीपीएस स्टेटस शानदार रहा है। यूपी 112 बलरामपुर के अफसरों व कर्मियों को शानदार उपलब्धि पर बधाई दी गई है। एसपी देवरंजन वर्मा ने यूपी 112 के अफसरों व कर्मियों के शानदार प्रयास की सराहना की है।
विज्ञापन

एएसपी अरविंद मिश्र ने सोमवार को बताया कि यूपी 112 बलरामपुर ने जनवरी 2020 में प्रदेश की रैंकिंग में जीपीएस स्टेटस में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश में संचालित होने वाली यूपी 112 के लोकेशन को ट्रेस करने के लिए सभी पीआरवी वाहनों के एमडीटी में जीपीएस सिस्टम लगाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस मुख्यालय से प्रदेश के सभी जिलों के यूपी 112 के लोकेशन पर नजर रखी जाती है। बलरामपुर जिले के सभी यूपी 112 के पीआरवी वाहनों की लोकेशन सही व सटीक पाई गई है। समीक्षा के दौरान बलरामपुर के यूपी 112 के लोकेशन ट्रेस में पूरे प्रदेश में अव्वल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस महानिदेशक यूपी 112 आईटेक्स मुख्यालय लखनऊ उत्तर प्रदेश की तरफ से एसपी व एएसपी के साथ सेवा में जुड़े अफसरों व कर्मियों को बधाई दी गई है। यूपी 112 बलरामपुर में तैनात नरेन्द्र कुमार व कार्यालय में नियुक्त समस्त स्टाफ को एसपी व एएसपी ने भी बधाई दी है। एसपी व एएसपी ने यूपी 112 के सभी अफसरों व कर्मियों को इसी तरह से कार्य करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed