फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Unopposed election in block units of Safai Karmachari Sangh

Balrampur News: सफाई कर्मचारी संघ की ब्लॉक इकाइयों में निर्विरोध निर्वाचन

Tue, 21 Nov 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 21 Nov 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Unopposed election in block units of Safai Karmachari Sangh
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के चार ब्लॉक इकाइयों के लिए सोमवार को पीडब्ल्यूडी कर्मचारी संघ भवन में नामांकन पत्र दाखिल किया गया। ब्लॉकों में सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध घोषित किया गया।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार गौतम ने बताया कि तुलसीपुर ब्लॉक अध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र कुमार सिंह, महामंत्री पर रामराज, कोषाध्यक्ष पर हरिलाल, संगठन मंत्री पर जगप्रसाद व संप्रेक्षक पर अशोक कुमार ने एकल नामांकन किया है।
विज्ञापन

गैसड़ी में ब्लॉक अध्यक्ष पद पर दिनेश प्रताप, महामंत्री पर अतीक अहमद, कोषाध्यक्ष पर प्रेम कुमार, संगठन मंत्री महेंद्र चंद्र त्रिपाठी व संप्रेक्षक पर विश्वनाथ पाल ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पचपेड़वा में ब्लॉक अध्यक्ष पद पर राम सुंदर, महामंत्री पर संतोष कुमार, कोषाध्यक्ष पर दीन दयाल, संगठन मंत्री पर हरीशचंद्र व संप्रेक्षक पर श्याम सुंदर ने नामांकन किया है।

हरैया सतघरवा ब्लॉक में अध्यक्ष पद पर महेश कुमार, महामंत्री पर अखिलेश कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष पद श्याम सुंदर व संगठन मंत्री पर दिनेश कुमार यादव ने नामांकन किया। सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed