{"_id":"637a5fedcc36ec3e6e0ceab3","slug":"uncontrollable-bus-collided-with-four-vehicles-seven-injured-balrampur-news-lko658105940","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू बस ने चार गाड़ियों को मारी टक्कर, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू बस ने चार गाड़ियों को मारी टक्कर, सात घायल
विज्ञापन
बलरामपुर। उतरौला-मनिकापुर मार्ग पर पेहर बाजार के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार रोडवेज बस ने करीब सात किलोमीटर के दायरे में चार वाहनों को टक्कर मार दी। घर के बाहर बैठे कुछ लोग भी बस की चपेट में आ गए।
हादसों में कुल सात लोग घायल हो गए। इनमें से एक को गंभीर हालत में गोंडा रेफर किया गया है। वहीं, पुलिस टीम ने बीच सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कराने के साथ ही बल्ली डाल बस रुकवाकर चालक को हिरासत में ले लिया। परिवहन निगम ने आरोपी चालक की संविदा समाप्त करने की बात कही है।
बलरामपुर डिपो की बस (यूपी-47 टी-0710) रविवार सुबह साढ़े नौ बजे तेज रफ्तार में उतरौला से सादुल्लाह नगर जा रही थी। पेहर पुलिस चौकी के पास बस ने सड़क पर रखे बैरिकेडिंग ड्रम व किनारे खड़ी बाइक को ठोकर मारी दी। इसके बाद बस ने पेहर में नहर पुल के पास मैजिक वाहन में पीछे से ठोकर मार दी। इससे मैजिक सड़क के किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई। इससे मैजिक चालक एजहार अहमद (35) निवासी बेलई बुजुर्ग, थाना उतरौला घायल हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद छिपिया बाजार के पास बस सड़क किनारे खड़ी मोहम्मद सईद की कार को टक्कर मारते हुए निकल गई। फिर घोड़सड़ी गांव के किनारे रामनरेश के ट्रैक्टर को बस ने टक्कर मारी। तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से घर के बाहर बैठे बुजुर्ग राममिलन (70), पूनम (18), रीना (34) व गंगाराम घायल हो गए।
पुल के पास रोडवेज बस ने मवेशी लेकर जा रहे कासिम (32) व उनकी दो भैंस को भी ठोकर मारकर घायल कर दिया। रेड़वलिया गांव के पास विजय यादव की बेटी सीमा यादव (33) भी बस की चपेट में आकर घायल हो गईं। घायलों को रेहरा सीएचसी में भर्ती कराया गया। ग्राम प्रधान सूरज सोनकर ने बताया कि सिर में गंभीर चोट होने के कारण पूनम को गोंडा रेफर किया गया है।
तेज रफ्तार बस के कई वाहनों को टक्कर मारने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। इस पर रेहरा इंस्पेक्टर अजय पांडेय की टीम ने त्रिमुहानी के पास सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कराकर बल्ली डाल बस को रुकवा लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि चालक संतोष कुमार सिंह निवासी ग्राम छितौनी, गोंडा को हिरासत में लिया गया है। बस कब्जे में लेकर मामले की छानबीन की जा रही है।
बलरामपुर डिपो की स्टेशन इंचार्ज तरन्नुम ने बताया कि बलरामपुर डिपो जाने के लिए रविवार सुबह बस सादुल्लाह नगर से निकली थी। पेहर बाजार पहुंचने पर अचानक चालक की तबीयत खराब हो गई। परिचालक रविभूषण यादव ने एंबुलेंस बुलाई और मेडिकल स्टोर से दवा लाने चले गए। इसी बीच चालक ने सादुल्लाह नगर लौटने के लिए बस मोड़ ली। पेहर बाजार के पास बस से हादसे होने की जानकारी मिली है। आरोपी चालक की संविदा समाप्त की जाएगी।