फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Two youths killed by drowning in Saryu canal

सरयू नहर में डूबकर दो युवकों की मौत

Mon, 11 Jul 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two youths killed by drowning in Saryu canal
बलरामपुर। पचपेड़वा थाना क्षेत्र के ग्राम जुड़ीकुइंया में दोस्तों संग सरयू नहर में नहाने गये दो युवकों की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों व ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत कर शवों को नहर से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया। घटना से दोनों युवकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

जुड़ीकुइंया निवासी फैजान सिद्दीकी (25) और मुश्ताक मंसूरी (22) सोमवार सुबह कुछ दोस्तों के साथ गांव के उत्तर-पश्चिम में जगदीशपुर के पास सरयू नहर में नहाने गये थे। नहाते समय अचानक दोनों युवक गहरे पानी में जाने से डूब गये। दोस्तों ने घटना की सूचना आसपास के लोगों व परिजनों को दी। देखते ही देखते नहर किनारे सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

इसी बीच पचपेड़वा इंस्पेक्टर आलोक राव भी पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गये। ग्रामीणों व स्थानीय गोताखोरों की मदद से घंटे भर कड़ी मशक्कत कर दोनों युवकों के शव नहर से निकाल लिए गये। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैजान व मुश्ताक की मौत से उनके परिजनों समेत पूरे गांव में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। लोगों का कहना है कि नई बनी सरयू नहर काफी गहरी है। क्षेत्र के तमाम युवक अक्सर नहर में नहाते हैं। इसी के चलते ये हादसा हुआ। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग से नहर के आसपास सचेतक बोर्ड लगवाने की मांग की है ताकि लोग नहर में नहाने व अन्य कार्य के लिए न उतरें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed