फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Two youths died due to overturning of tractor-trolley

Balrampur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो युवकों की मौत

Sat, 26 Nov 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Two youths died due to overturning of tractor-trolley
बलरामपुर। पचपेड़वा थाना क्षेत्र में रामनगर कर्बला के पास शनिवार सुबह नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इसके नीचे दबने से दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम बढ़ईपुरवा स्थित शफीक टेंट हाउस से शुक्रवार को भोजपुर थारु गांव में एक मांगलिक कार्यक्रम में टेंट का सामान गया था। शनिवार सुबह टेंट का सामान वापस लेने के लिए मोइनुद्दीन, भगवानदीन व शमशेर अली ट्रैक्टर-ट्रॉली से गांव गए थे।
विज्ञापन

करीब नौ बजे ये लोग वहां से सामान लेकर लौट रहे थे। तभी बलरामपुर-बढ़नी नेशनल हाईवे पर रामनगर कर्बला के पास ट्रैक्टर के पहिये का एक्सेल टूट गया। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे खाई में पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे चालक मोइनुद्दीन (30) निवासी बढ़ईपुरवा व भगवानदीन उर्फ नट्टू (29) निवासी ग्राम करैहिया ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दब गए। शमशेर अली (33) भी घटना में घायल हो गया।

आसपास के लोगों ने किसी तरह तीनों लोगों को ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मोइनुद्दीन व भगवानदीन को मृत घोषित कर दिया। घायल शमशेर अली को इलाज के बाद घर भेज दिया। पचपेड़वा इंस्पेक्टर अवधेश राज सिंह ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed