{"_id":"5de7e6cb8ebc3e54c435dda8","slug":"two-suspended-for-burglary-in-sugarcane-betting-one-relieved-balrampur-news-lko4958905161","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना सट्टे में सेंधमारी पर दो निलंबित, एक कार्यमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना सट्टे में सेंधमारी पर दो निलंबित, एक कार्यमुक्त
विज्ञापन
बलरामपुर। बीते दिनों गन्ना सट्टा सर्वे के सॉफ्टवेयर में सेंधमारी कर गन्ना माफियाओं को लाभ पहुंचाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। विभाग ने अज्ञात जालसाजों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
इस काम में लगे दो कंप्यूटर ऑपरेटरों को निलंबित कर दिया गया है। एक आउट सोर्सिंग कर्मी को कार्यमुक्त कर दिया गया है। सेंधमारी करने वाले कंप्यूटरों का आईपी एड्रेस तलाशा जा रहा है।
जिला गन्ना अधिकारी आरएस कुशवाहा ने बुधवार को बताया कि बीते दिनों कुछ जालसाजों ने गन्ना आपूर्ति प्रणाली ईआरपी में कंप्यूटर के जरिए सेंधमारी कर गन्ना माफियाओं को अनुचित लाभ पहुंचाने का प्रयास किया। इस काम में जालसाजों ने विभागीय अधिकारियों के ईमेल हैक कर लिया।
विज्ञापन
मामला पकड़ में आने पर तत्काल प्रभाव से 121 गन्ना किसानों का सट्टा सीज कर दिया। गन्ना उपायुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा हरपाल सिंह के निर्देश पर अज्ञात जालसाजों के खिलाफ बलरामपुर व तुलसीपुर में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
गन्ना विकास परिषद बलरामपुर के कंप्यूटर ऑपरेटर सदानंद और गन्ना विकास परिषद तुलसीपुर के ऑपरेटर संतोष कुमार द्विवेदी को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया है।
गन्ना विकास परिषद बलरामपुर में तैनात आउट सोर्सिंग कर्मी अनिल कुमार वर्मा को कार्य मुक्त कर दिया गया है। जालसाजों के कंप्यूटरों का आईपी एड्रेस सर्विलांस पर लगाया गया है। शीघ्र ही इस मामले के सभी जालसाज सलाखों के पीछे होंगे। विभाग की सजगता के चलते जालसाजों के मंसूबे सफल नहीं हो सके है।