फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Two special trains will run for Devipatan Dham from today.

Balrampur News: देवीपाटन धाम के लिए आज से चलेंगी दो विशेष ट्रेन

Sun, 21 Sep 2025 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
Two special trains will run for Devipatan Dham from today.
बलरामपुर। शारदीय नवरात्र में देवीपाटन धाम के लिए 22 सितंबर से दो विशेष ट्रेनों का संचालन होगा। दोनों ट्रेनें तुलसीपुर से गोंडा तक चलेंगी। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं का आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पूर्वाेत्तर रेलवे गोरखपुर पंकज कुमार सिंह ने बताया कि शारदीय नवरात्र के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर आते हैं। इसे देखते हुए 05078/05077 गोंडा-तुलसीपुर पूजा विशेष ट्रेन का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। 05078 गोंडा-तुलसीपुर अनारक्षित पूजा विशेष ट्रेनों को 22 सितंबर से छह अक्तूबर तक प्रतिदिन 15 फेरों के लिए चलाया जाएगा।
विज्ञापन

यह ट्रेन प्रतिदिन गोंडा से रात 9:50 बजे प्रस्थान कर सुभागपुर, इटियाथोक, भवानीपुर कला, बलरामपुर, झारखंडी, गैंजहवा, कौवापुर व लक्ष्मणपुर हाॅल्ट स्टेशन से होकर तुलसीपुर में रात 12:15 बजे पहुंचेगी। 05077 विशेष ट्रेन तुलसीपुर से गोंडा तक 23 सितंबर से सात अक्तूबर तक 15 फेरों के लिए चलाई जाएगी। प्रतिदिन तुलसीपुर से सुबह 3:10 बजे प्रस्थान करेगी, जो लक्ष्मणपुर हाल्ट, कौवापुर, गैंजहवा, झारखंडी, बलरामपुर, भवानीपुर कला, इटियाथोक व सुभागपुर से होकर सुबह पांच बजे गोंडा पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed