{"_id":"68a4bdbc6ae765474501b5fe","slug":"two-robbery-incidents-revealed-three-arrested-balrampur-news-c-99-1-brp1008-131684-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: लूट की दो घटनाओं का खुलासा, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: लूट की दो घटनाओं का खुलासा, तीन गिरफ्तार
Tue, 19 Aug 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 19 Aug 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के एसपी कार्यालय में मौजूद पकड़े गए अभियुक्त ।
बलरामपुर। शहर में हुईं लूट की दो घटनाओं का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा किया है। घटना के शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें मोहल्ला पुरैनिया तालाब टेढ़ी बाजार निवासी मोनू सोनी, ग्राम महेश्वरदत्त सिंह काॅलोनी कालीथान निवासी उत्सव सिंह व नई बाजार निवासी राजू सोनी शामिल हैं। इनके पास से लूट का माल सोने की कान की दो बाली, दो मोबाइल व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली गई है।
हरैया क्षेत्र के ग्राम सुल्ताना सिकंदरबोझी निवासी कौशल नाथ तिवारी ने 17 अगस्त को कोतवाली नगर में एफआईआर दर्ज कराई थी। बताया था कि टीटू टाॅकीज मोहल्ला पहलवारा में दो बाइक सवारों ने उनकी बेटी की कान की सोने की बाली ली थी। देहात क्षेत्र के ग्राम खगईजोत निवासी मिथलेश शुक्ला ने 18 अगस्त को नगर में एफआईआर दर्ज कराई थी। बताया था कि 13 अगस्त को ई रिक्शा से अपनी बहन से मिलने बलरामपुर जा रही थीं। तभी एमएलके पीजी कॉलेज के पास दो बाइक सवार उनकी कान की सोने की बाली लूट ले गए थे।
एसपी विकास कुमार ने लूट की घटनाओं का खुलासा करने के लिए एएसपी विशाल पांडेय, सीओ सिटी ज्योतिश्री व प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह को जिम्मेदारी सौंपी था। प्रभारी निरीक्षक की टीम ने मंगलवार को परेड ग्राउंड के पास तीनों को दबोच लिया। पूछताछ में तीनों ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। लूट का माल बेचने जा रहे थे, तभी परेड ग्रांउड के पास गिरफ्तार कर लिया गया।