{"_id":"6956a9b6e92ded1cea0faadb","slug":"two-road-accidents-result-in-one-death-four-injured-balrampur-news-c-99-1-brp1008-140004-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: दो सड़क हादसों में एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: दो सड़क हादसों में एक की मौत, चार घायल
विज्ञापन
जरवा। दो सड़क हादसों में बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे एक वृद्ध की मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए हैं। एक की हालत गंभीर है।
ग्राम प्रधान सलमान खान ने बताया कि जरवा क्षेत्र के बालापुर निवासी श्रमिक राम लखन (62) बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे तुलसीपुर मार्ग पर धोबहा नाले के पास पैदल जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे में वे घायल हो गए। यूपी 112 को सूचना दी गई। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
वहीं, नेपाल सीमा से सटे कोयलाबास जाने वाले मार्ग पर विशुनपुर खैरनहिया के पास दो बाइक खड़े ठेले से टकरा गईं। हादसे में विशुनपुर खैरहनिया निवासी अमर, मिथुन, विजय व अतुल घायल हो गए। गंभीर चोट आने से अमर को सीएचसी तुलसीपुर ले जाया गया। चिकित्सक डाॅ. राकेश मौर्य ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मिथुन, विजय व अतुल काे बालापुर के निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक राकेश पाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करके अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है। दूसरी घटना की भी जांच की जा रही है।
पत्नी व बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल
मृतक राम लखन बालापुर के एक होटल में मजदूरी करते थे। पत्नी शांति, पुत्र लालमोहन (27), युवराज (22) व 14 वर्षीय बेटी का रो-रोकर हाल बेहाल है।