फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Two police station chiefs present in line, CO Lalia also moved away

Balrampur News: दो थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, सीओ ललिया भी हटे

Mon, 20 Nov 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 20 Nov 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two police station chiefs present in line, CO Lalia also moved away
बलरामपुर। कार्यों में लापरवाही के चलते महराजगंज तराई व हरैय्या के थानाध्यक्षों को लाइन हाजिर कर दिया गया। माना जा रहा है कि महराजगंज तराई थाना क्षेत्र में एक महिला को पीटकर जेवरात लूट लिए गए थे। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई में देरी की।
विज्ञापन

इसके साथ ही तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों को सुरक्षा का माहौल बनाने में भी पुलिस गंभीर नहीं रही। दोनों थानाध्यक्षों के साथ ही ललिया के सीओ का भी हटाकर पुलिस कार्यालय व लाइन का कार्य सौंपा गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने मुख्यमंत्री की घोषणा पर महराजगंज तराई थाने का प्रभार निरीक्षक रिंकी गुप्ता को 14 अक्तूबर को ही सौंपा था। एक माह बाद ही उन्हें हटाकर वहां पर पीआरओ एसपी गिरजेश कुमार तिवारी को तैनाती दी है। वहीं हरैय्या थाने के दुर्विजय को हटाकर उनके स्थान पर पुलिस लाइन में तैनात गोविंद कुमार को थाने की कमान सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा ललिया सर्किल के सीओ राधारमण सिंह को अब सर्किल से हटाकर पुलिस कार्यालय व पुलिस लाइन का कार्य दिया है। उनके स्थान पर सीओ दरवेश कुमार को सर्किल की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed