फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Two police personnel honored for saving a young woman who jumped into the river

Balrampur News: नदी में कूदी युवती को बचाने वाले दो पुलिसकर्मी सम्मानित

Sat, 12 Sep 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 12 Sep 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Two police personnel honored for saving a young woman who jumped into the river
फोटो-19-बेहतर कार्य के लिए पुलिसकर्मी को सम्मानित करते एसपी मार्तंड प्रकाश सिंह ।-स्रोत : विभाग
बलरामपुर। नदी में छलांग लगाने वाली युवती को रात्रि गश्त के दौरान सकुशल बचाने वाले थाना गौरा चौराहा के हेड कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार और कांस्टेबल मुकेश कुमार यादव को पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

10 सितंबर की रात दोनों पुलिसकर्मी पिपरा पुल के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक युवती पुल पर पहुंची और अचानक नदी में छलांग लगा दी। युवती को नदी में गिरते देख दोनों पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए नदी में उतरकर उसे सकुशल बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने युवती के परिजनों को घटना की सूचना दी। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे उसके भाई और अन्य परिजनों को युवती सुरक्षित सौंप दी गई। पुलिस अधीक्षक ने दोनों पुलिसकर्मियों की तत्परता, साहस और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना करते हुए उनके कार्य की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed