फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Two miscreants arrested in police encounter, one injured

पुलिस की मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक घायल

Mon, 16 Aug 2021 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Two miscreants arrested in police encounter, one injured
बलरामपुर। स्थानीय कोतवाली की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार रात दो शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। इनमें से एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस व धारदार हथियार बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

उतरौला कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रविवार रात प्राथमिक विद्यालय भेदपुर के पास नाकेबंदी की गई। गोकशी के लिए जानवर लेकर जा रहे दो बदमाशों ने अपने बचाव में पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

जबाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों की पहचान राजू उर्फ मुस्ताक निवासी ग्राम पुरैना कानूनगो तथा बाढ़ू उर्फ सईद निवासी ग्राम पुरैना वाजिद कोतवाली उतरौला के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की गोली लगने से राजू घायल हो गया। राजू को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस, एक बिना नंबर प्लेट की बाइक तथा धारदार हथियार व रस्सी, तराजू, लकड़ी आदि बरामद हुआ है।

अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मिश्र ने बताया कि पकड़े गए दोनों बदमाशों के खिलाफ तमाम मुकदमें दर्ज हैं। विधिक कार्रवाई के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम को एसपी हेमंत कुटियाल ने पुरस्कृत करने की भी घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed