फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Two lakh MNREGA workers will now get more wages

Balrampur News: दो लाख मनरेगा श्रमिकों को मिलेगा अब ज्यादा मेहनताना

Tue, 28 Mar 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 28 Mar 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Two lakh MNREGA workers will now get more wages
अंबेडकरनगर। दो लाख से अधिक मनरेगा मजदूरों के लिए बड़ी राहत है। एक अप्रैल से उन्हें प्रतिदिन मजदूरी 230 रुपये मिलेगी। केंद्र सरकार ने दैनिक मजदूरी में 17 रुपये की वृद्धि की है। अब तक जहां मनरेगा मजदूरों को 213 रुपये मजदूरी प्रतिदिन मिलती थी। उधर मजदूरी में वृद्धि होने का मनरेगा मजदूरों ने स्वागत किया है। हालांकि यह भी कहा कि इसमें थोड़ी और वृद्घि होती तो बेहतर था।
विज्ञापन

मनरेगा मजदूरों के हित को देखते हुए केंद्र सरकार ने मजदूरी में 17 रुपये की वृद्धि की है। इसका लाभ मनरेगा मजदूरों को एक अप्रैल से मिलेगा। मालूम हो कि जिले में दो लाख 29 हजार 923 मनरेगा मजदूर हैं। इसमें एक लाख 98 हजार 380 सक्रिय मजदूर हैं। मजदूरी बढ़ाए जाने को लेकर लंबे समय से मनरेगा मजदूरों द्वारा आवाज बुलंद की जाती रही है। अब मजदूरी बढ़ने का स्वागत हुआ है। हालांकि यह भी कहा गया कि जिस प्रकार से महंगाई है उसे देखते हुए 50 रुपये की वृद्धि की जानी चाहिए थी।
विज्ञापन


सुखद है मजदूरी बढ़ना

बरधाभिउरा निवासी ठकुरीदेवी ने कहा कि 17 रुपये मजदूरी बढ़ाया जाना सुखद है। इससे कुछ हद तक मनरेगा मजदूरों की आर्थिक समस्याएं दूर होंगी। मजदूरी बढ़ाए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी जो अब पूरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 रुपये करनी थी बढ़ोतरी

मनरेगा मजदूर संघ के जिला प्रभारी वैभव आनंद पांडेय ने कहा कि उनका संगठन लंबे समय से मजदूरी बढ़ाए जाने की मांग कर रहा था। 17 रुपये मजदूरी बढ़ाया जाना सराहनीय कदम है लेकिन यदि 50 रुपये मजदूरी बढ़ाई जाती तो और भी अच्छा होता। कहा कि मजदूरों को समय पर भुगतान हो इसे भी जिम्मेदारों को सुनिश्चित करना चाहिए।


दिलाया जाए सौ दिन का रोजगार

कटेहरी निवासी संतोष ने कहा कि मजदूरी बढ़ने से मनरेगा मजदूरों की आर्थिक समस्या दूर होंगी। जिम्मेदारों को चाहिए कि यह सुनिश्चित करें कि न सिर्फ समय पर भुगतान हो बल्कि 100 दिन का काम भी सुचारू रूप से मिले। मनरेगा मजदूरों के हित को देखते हुए केंद्र सरकार को कम से कम 25 रुपये वृद्धि करनी चाहिए थी।

एक अप्रैल से मिलेगा लाभ
मनरेगा मजदूरी में 17 रुपये की वृद्धि हुई है। एक अप्रैल से बढ़ी मजदूरी का लाभ मनरेगा मजदूरों को मिलेगा।
राकेश प्रसाद , परियोजना निदेशक डीआरडीए/प्रभारी मनरेगा उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed