फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Two injured in gas cylinder explosion referred to Lucknow

Balrampur News: गैस सिलिंडर धमाके में दो घायल लखनऊ रेफर

Sun, 09 Feb 2025 10:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
Two injured in gas cylinder explosion referred to Lucknow
बलरामपुर के खगईजोत भरिया गांव में जांच करती टीम।-संवाद
बलरामपुर। कोतवाली देहात के खगईजोत के भरिया गांव में शनिवार की सुबह गैस सिलिंडर के धमाके से घर गिरने और सात लोगों के झुलसने में पुलिस फोरेंसिक जांच रिपोर्ट और तहरीर के इंतजार में बैठी है। वहीं गंभीर रूप से झुलसे चार लोगों में दो की हालत बिगड़ गई है। उन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गैस सिलिंडर से हुए धमाके के बाद डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे थे, हादसे की पड़ताल भी की थी। फिर भी रविवार को पुलिस जांच आगे नहीं बढ़ सकी। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। फाेरेंसिक टीम ने मौके से नमूने लिए हैं, घर में मिले दोनों गैस सिलिंडर सील कर दिए गए हैं। उसकी भी जांच फोरेंसिक टीम करेगी। जांच रिपोर्ट मिलने पर ही पुलिस कोई कदम उठाएगी।
विज्ञापन

वहीं हादसे में घायल नरेंद्र की पत्नी तारा देवी व उनकी भतीजी पिंकी की हालत गंभीर हो गई है। नरेंद्र ने बताया कि दोनों को लखनऊ मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर किया गया है। रविवार को दाेनों को लेकर लखनऊ पहुंच गए हैं, इलाज हो रहा है। इसके साथ ही बहराइच बर्न यूनिट में मीना देवी, कमलेश व अनुराधा का इलाज हो रहा है। संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती तीन लोगों की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत पेट्रोलियम गोरखपुर के अधिकारियों ने की जांच


रविवार की सुबह भारत पेट्रोलियम गोरखपुर के असिस्टेंट मैनेजर अभिषेक कुमार सिंह व सेफ्टी अफसर मयंक सिंह बलरामपुर राप्ती गैस एजेंसी के लोगों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल और आस पास क्षतिग्रस्त हुए मकान का वीडियो बनाया। उसके बाद घटना के समय घर में गैस का सिलिंडर कहा रखा था और घटना कैसे घटी, उसकी पूरी जानकारी नरेंद्र की पुत्री रुचि से ली। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों के भी बयान लिए। इसके साथ ही कोतवाली पहुंचकर गैस सिलिंडर के बारे में जानकारी हासिल की। असिस्टेंट मैनेजर का कहना है कि जांच की जा रही है, अभी तक हादसे की वजह स्पष्ट होती नहीं दिख रही है।

हो रही जांच
हादसे में फोरेंसिक टीम जांच कर रही है, अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। रिपोर्ट आने पर उचित कार्रवाई होगी।
- विकास कुमार, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed