फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Two friends coming to sell curd died after being hit by a train

दही बेंचने आ रहे दो दोस्तों की ट्रेन से कटकर मौत

Tue, 23 Nov 2021 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Two friends coming to sell curd died after being hit by a train
बलरामपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गैंजहवा रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को दही व घी बेचने आ रहे दो दोस्तों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के भिवरा निवासी पतिराम(65) व साधु(56) विगत कई वर्षों से दही व देशी घी बेचने का व्यापार करते थे। यह लोग प्रतिदिन भोर में ही घर से रेलवे ट्रैक पकड़कर पैदल ही बलरामपुर नगर में आकर दही व घी बेचते थे।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह गांव से रेलवे ट्रैक पकड़कर घी व दही बेचने बलरामपुर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों काफी गहरे मित्र थे। मंगलवार सुबह गोरखपुर से दिल्ली जा रही अंत्योदय एक्सप्रेस ने इन दोनों लोगों को पुल संख्या 150 पर गैंजहवा रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर दोनों लोगों की मौके पर मौत हो गई। मौके पर जुटे लोगों ने बताया कि यह दोनों लोग रोज साथ में ही बलरामपुर नगर में आते-जाते थे। रेलवे ट्रैक से बलरामपुर आने में दूरी भी कम हो जाती थी और इन लोगों का किराया भी बच जाता था।

दोनों की मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक देहात कोतवाली विद्या सागर वर्मा ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed