फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Two dead, 17 people suffering from infectious disease

संक्रामक बीमारी से दो की मौत, 17 लोग पीड़ित

Wed, 11 Sep 2019 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
Two dead, 17 people suffering from infectious disease
ललिया (बलरामपुर)। अज्ञात बीमारी से भुसैलिया गांव के दो लोगों की मौत हो चुका है जबकि 17 लोग पीड़ित बताए जा रहे हैं। ललिया थाना क्षेत्र के भुसैलिया गांव में 15 दिनों से संक्रामक बीमारी फैली हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सूचना के बाद भी गांव में स्वास्थ्य टीम नहीं भेजी जा सकी है। ग्रामीणों ने सीएमओ को पत्र भेजकर गांव में स्वास्थ्य टीम भेजे जाने की मांग की है। सीएचसी अधीक्षक शिवपुरा ने दावा किया है कि गांव में दो बार दवाओं का वितरण कराया जा चुका है।
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के भुसैलिया गांव में 15 दिनों से अज्ञात बीमारी फैली हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि भुसैलिया निवासी रामधीरज वर्मा (50), निर्मला (48), मोहन (60), मझिला (58), मालिकराम (50), विनय कुमार (30), संतोष कुमार (34), शारदा (45), श्याम सुंदर (20), शिवराम (14), कल्लू (40), बुधई (38), विद्याराम (45) व काशीराम (56) सहित 17 लोग संक्रामक बीमारी से पीड़ित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दी, जुकाम व खांसी से लोगों का हाल बेहाल है। नीलम (15) का संक्रामक बीमारी की चपेट में आने से बहराइच के निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। ग्राम प्रधान सिपाही लाल तिवारी ने बताया कि 15 दिनों से गांव में फैली बीमारी से ननकऊ (65) व बड़का (80) की मौत अज्ञात बीमारी व बुखार से हो चुकी है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूचना के बाद भी गांव में स्वास्थ्य टीम नहीं भेजी गई है। गांव में चारों तरफ गंदगी फैली हुई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दवाओं का छिड़काव भी नहीं कराया गया है। सीएचसी शिवपुरा के अधीक्षक डॉ. प्रणव पांडेय ने बताया कि ग्रामीणों का आरोप गलत है। गांव में दो बार दवाओं का वितरण कराया जा चुका है। दो लोगों की मौत सामान्य रुप से हुई है। ग्रामीणों को साफ-सफाई के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed