फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Two buses will not go to Kaushambi due to low load factor

Balrampur News: लोड फैक्टर कम होने पर कौशांबी नहीं जाएगी दो बसें

Thu, 04 Jan 2024 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 04 Jan 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two buses will not go to Kaushambi due to low load factor
बलरामपुर। शीतलहर व कोहरे के कारण लोग बसों से सफर करने से बच रहे हैं। इसके चलते ही रोडवेज बसों का लोड फैक्टर कम हो गया है। इससे राजस्व के हो रहे नुकसान को देखते हुए परिवहन विभाग ने बलरामपुर डिपो से कौशांबी जाने वाली दो बसों का संचालन बंद करने का निर्णय लिया है। अब यह बसें मात्र कानपुर तक ही जाएंगी।
विज्ञापन

ठंड बढ़ने और सहालग सीजन खत्म हो जाने के बाद से बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या काफी कम हो गई है। ऐसे में बलरामपुर डिपो ने बस परिचालन खर्च को कम करने के लिए पहले न्यून्तम 20 सवारियों की संख्या तय की थी। अब कौशांबी मार्ग पर यात्रियों की संख्या इससे भी कम हो जाने के कारण दो बसों का संचालन बंद दिया गया है। अब यह बसें केवल कानपुर तक ही चलेंगी।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वीके वर्मा ने बताया कि लोड फैक्टर कम होने से डिपो को राजस्व का नुकसान हो रहा है। इस मार्ग पर 60 प्रतिशत से कम लोडफैक्टर आ रहा है। इस लिए अब इस रूट पर बसों का संचालन यात्रियों की संख्या के आधार पर ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed