फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Tulsipur station will be rejuvenated with six crore rupees

Balrampur News: छह करोड़ रुपये से होगा तुलसीपुर स्टेशन का कायाकल्प

Thu, 25 May 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 25 May 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Tulsipur station will be rejuvenated with six crore rupees
तुलसीपुर रेलवे स्टेशन।
तुलसीपुर (बलरामपुर)। अमृत भारत स्टेशन योजना में तुलसीपुर रेलवे स्टेशन का चयन किया गया है। इसके लिए दीर्घकालिक मास्टर प्लान तैयार किया गया है।
विज्ञापन

गोंडा-गोरखपुर लूप लाइन रेलमार्ग पर स्थित तुलसीपुर रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन लगभग 2500 यात्रियों का आवागमन होता है। स्टेशन पर यात्रियों के आवागमन के लिए पांच जोड़ी मेल व एक्सप्रेस ट्रेनें और तीन जोड़ी सवारी गाड़ियों की सुविधा है। यह स्टेशन यात्री सुविधा ग्रेड एनएसजी-5, ब्राॅड गेज लाइन का हाॅल्ट स्टेशन है।
पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना से तुलसीपुर स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के सरकुलेटिंग एरिया के विकास, स्थानीय कला व संस्कृति को शामिल करते हुए स्टेशन का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

प्लेटफाॅर्म सरफेस का अपग्रेडेशन, स्टेशन फसाड व स्टेशन परिसर में उन्नत लाईिटंग, कोच गाइडेंस सिस्टम, ट्रेन डिस्पले बोर्ड, डिजिटल घड़ियां, यात्री उद्घोषणा प्रणाली, सोलर प्लांट, वाटर कूलर, एयर कंडीशनर की व्यवस्था की जाएगी। विभिन्न यात्री सुविधाओं से संबंधित ग्लोसाइन बोर्ड, एलईडी स्टेशन नाम पट्टिकाओं तथा स्टेशन पर स्थित यात्री प्रतीक्षालय व शौचालयों का आधुनिकीकरण आदि कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed