फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Tubewells deteriorated, farmers' protest

नलकूप खराब, किसानों का प्रदर्शन

Sun, 07 Mar 2021 10:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
Tubewells deteriorated, farmers' protest
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। तुलसीपुर ब्लॉक के ग्राम जहानडीह में लगा नलकूप तीन वर्ष से खराब पड़ा है। नलकूप खराब होने से फसल की सिंचाई करने में किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। किसानों ने प्रदर्शन कर डीएम से नलकूल की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम जहानडीह में प्रदर्शन करते हुए राम छबीले, रफीक अहमद, केके मिश्रा, प्रेम कुमार, संतोष कुमार, राजेंद्र प्रसाद, संतराम, राम कुमार व रंजन कुमार आदि किसानों ने बताया कि गांव में लगा सरकारी नलकूप तीन वर्ष से खराब पड़ा है। नलकूप खराब होने के कारण फसलों की सिंचाई ठीक से नहीं हो पाती है। सिंचाई करने में किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। निजी संसाधनों से सिंचाई करने पर फसल की लागत काफी बढ़ जाती है। समय से सिंचाई न होने के कारण फसल का उत्पादन भी प्रभावित होता है।
विज्ञापन

इन लोगों ने यह भी बताया कि नलकूप की मरम्मत के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इन लोगों ने जिलाधिकारी से मांग किया है कि खराब पड़े नलकूप की मरम्मत शीघ्र कराई जाए ताकि सिंचाई की समस्या से छुटकारा मिल सके। वहीं नलकूप चालक ननके पासवान ने बताया कि पाइप व लूप की खराबी के चलते नलकूप बंद पड़ा है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed