फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Tribute to student by taking out candle march

Balrampur News: कैंडल मार्च निकालकर छात्रा को दी श्रद्धांजलि

Thu, 10 Aug 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 10 Aug 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Tribute to student by taking out candle march
बलरामपुर। आजमगढ़ में छात्रा की मौत के बाद प्रधानाचार्य व शिक्षक की गिरफ्तार के विरोध में बुधवार को शिक्षक व बच्चों ने कैंडल मार्च निकाला। नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शिक्षक व छात्र वीर विनय चौराहा पहुंचे। शहीद वीर विनय कायस्था की मूर्ति पर पुष्प अर्पित करते हुए मृतक छात्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

डिवाइन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक आशीष उपाध्याय ने कहा कि मृतक छात्रा व उनके अभिभावकों के प्रति हम सभी की सहानुभूति है, लेकिन इस घटना के बाद प्रधानाचार्य व शिक्षकों को गिरफ्तार किया जाना गलत है। मामले की निष्पक्ष जांच के बाद जो दोषी हो उसपर कार्रवाई की जानी चाहिए। अनुशासन से ही विद्यालय का संचालन किया जाता है। विद्यालय में यदि बच्चे मनमानी करने लगेंगे तो उनका भविष्य चौपट हो जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान शिक्षक व बच्चों ने आजमगढ़ की घटना को लेकर प्रधानाचार्य व शिक्षक की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध जताते हुए कैंडल मार्च निकाला। वीर विनय चौराहे पर पहुंचकर मृतक छात्रा को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर सुमन मिश्रा, पल्लवी, ऊषा, सुधा पांडेय, शालिनी, आदर्श, शशांक, श्रेष्ठ, जूली पांडेय, सुनीता, आराध्या, पूजा मिश्रा व शूरवीर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed