फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Triangular contest in lawyer association election, voting on 23rd

Balrampur News: अधिवक्ता संघ चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला, 23 को मतदान

Sat, 18 Apr 2026 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Triangular contest in lawyer association election, voting on 23rd
उतरौला। अधिवक्ता संघ उतरौला की वर्ष 2026-27 कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। अध्यक्ष, महामंत्री व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला होने से चुनाव रोचक हो गया है, जबकि अधिकांश अन्य पदों पर एकल नामांकन के चलते प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। 23 अप्रैल को कुल 290 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी शंभू लाल गुप्त ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए विजय प्रकाश श्रीवास्तव, प्रह्लाद यादव व नरेंद्र प्रताप वर्मा और महामंत्री पद पर रवि शंकर मिश्र, मोहिबुल्लाह खान व रामदेव मौर्य के बीच मुकाबला होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए कमल किशोर गुप्त, चंद्रभान मिश्र व प्रमोद सोनी चुनावी मैदान में हैं। संयुक्त मंत्री के तीन पदों के लिए बृजेश कुमार वर्मा, विनीश गुप्त, सर्वेश जायसवाल, सोनू गुप्त व सत्यदेव चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर वासुदेव वर्मा व रमाशंकर मौर्य, उप-कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मारुतिनंदन व कोषाध्यक्ष पद पर सतीश चंद्र वर्मा का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

वरिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों पर इशरत अबरार, भुग्गुल प्रसाद, योगेंद्र प्रसाद, अब्दुल कय्यूम, सुरेश श्रीवास्तव और कुंवरजी मैदान में हैं। कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों के लिए सात नामांकन दाखिल हुए थे, जिनमें से राधेश्याम यादव और शहनवाज ने नाम वापस ले लिया। चुनाव प्रक्रिया में अधिवक्ता आरिफ अली, अरनब सिंह, पीयूष श्रीवास्तव, मिस्दाकुल हसन व बार लिपिक उत्तम ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed