{"_id":"5da9ecde8ebc3e93ae3f4675","slug":"transformer-bad-for-two-months-200-houses-dark-balrampur-news-lko487651536","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह से ट्रांसफार्मर खराब, 200 घरों में अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह से ट्रांसफार्मर खराब, 200 घरों में अंधेरा
विज्ञापन
रेहरा बाजार (बलरामपुर)। स्थानीय ब्लॉक के मुरावनडीह गांव में दो माह से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है। ट्रांसफार्मर खराब होने से गांव के 200 घरों में अंधेरा है। ग्रामीणों ने एक्सईएन पावर कार्पोरेशन को शिकायती पत्र भेजकर ट्रांसफार्मर बदलवाए जाने की मांग की है। शीघ्र समस्या का निराकरण न होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
ग्रामीण बालकराम वर्मा, कप्तान, कर्ताराम, तुलाराम व रजमान आदि ने एक्सईएन को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा है कि उनके गांव में लगा ट्रांसफार्मर दो महीने से खराब पड़ा है। ट्रांसफार्मर खराब होने से रेहरा बाजार ब्लॉक के महुआ ग्राम पंचायत के मजरा मुरावनडीह के 200 घरों में अंधेरा है।
स्थानीय स्तर के जेई व कर्मचारियों से कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं हो सका है। लोग ढिबरी के सहारे रात काट रहे हैं। केरोसिन न मिलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
लोगों ने एक्सईएन पावर कार्पोरेशन से ट्रांसफार्मर बदलवा कर समस्या का निराकरण कराए जाने की मांग की है। शीघ्र समस्या का निराकरण न होने पर ग्रामीणों ने उग्र आंदेेलन करने की चेतावनी दी है। विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा से भी ग्रामीणों ने शिकायत की है। विधायक ने क्षेत्रीय जेई को तत्काल समस्या का निराकरण कराने का निर्देश दिया है।