Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Transformed Suav Bridge unveiled; a gift to the public upon its inauguration

Balrampur News: सुआव पुल की बदली सूरत, लोकार्पण के साथ जनता को मिली सौगात

Thu, 12 Nov 2026 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 12 Nov 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Transformed Suav Bridge unveiled; a gift to the public upon its inauguration
फोटो-9-बलरामपुर के सुआंव नाले पर सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण करते अति​थि ।-स्रोत : विभाग
बलरामपुर। शहर के प्रमुख स्थलों में शामिल सुआव पुल को सौंदर्यीकरण के बाद नया और आकर्षक स्वरूप मिल गया है। सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण देवीपाटन मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी और राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के सदस्य न्यायमूर्ति डॉ. अफरोज अहमद ने संयुक्त रूप से किया। इसके साथ ही इसे जनता को समर्पित कर दिया गया।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति डॉ. अफरोज अहमद ने कहा कि विकास का उद्देश्य केवल आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि प्रकृति और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखना भी है। सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यीकरण स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने का माध्यम बनता है।
विज्ञापन


सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि प्रदेश सरकार नगरों और ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं के विस्तार के साथ ही सौंदर्यीकरण के कार्य भी करा रही है। सुआव पुल का नया स्वरूप नगर की सुंदरता में एक नया आयाम जोड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने कहा कि नगर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सुआव पुल का सौंदर्यीकरण भी इसी प्रयास का हिस्सा है।


कार्यक्रम में गेल्हापुर के महंत बृजानंद जी महाराज और हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत महेंद्र दास जी महाराज ने भी लोगों से स्वच्छता अपनाने की अपील की।

इस अवसर पर समाजसेवी सभासद संजय कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र मौर्य, चन्द्र प्रकाश सिंह गुड्डू, बृजेंद्र तिवारी, डीपी सिंह बैस, संजय शर्मा, संजय शुक्ल, विजय अग्रवाल, ताराचंद्र अग्रवाल, मंजू तिवारी और साधना पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed