{"_id":"62c72a75a45fd26ed010b63e","slug":"transfer-teacher-balrampur-news-lko638608794","type":"story","status":"publish","title_hn":"286 शिक्षकों को गृह जनपद जाने का मिलेगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
286 शिक्षकों को गृह जनपद जाने का मिलेगा मौका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। हाईकोर्ट में दायर याचिका में शामिल हाई मेरिट वाले 286 शिक्षकों को गृह जनपद जाने का मौका मिलेगा। सभी शिक्षकों को 13 व 14 जुलाई को रिलीव किया जाएगा। बीएसए ने स्थानांतरित होने वाले सभी शिक्षकों से अभिलेख जमा करने की अपील की है।
बीएसए डॉ. रामचंद्र ने गुरुवार को बताया कि हाईकोर्ट में दायर याचिका में शामिल हाईमेरिट वाले 291 शिक्षकों ने जून माह में तीन दिवसीय काउंसिलिंग कराई थी। शिक्षकों ने काउंसिलिंग में अपने अभिलेख जमा कर दिए। शिक्षकों को कार्य मुक्त करने के लिए निदेशक बेसिक शिक्षा कार्यालय प्रयागराज से दिशा-निर्देश जारी किया गया है।
कहा गया है कि याची शिक्षक जिन्होंने 14 अक्तूबर 2021 के अनुुपालन में जिला आवंटन के लिए आवेदन किया था उन्हें पांच से छह जुलाई तक बेसिक शिक्षा कार्यालय में उपस्थित होकर अभिलेख जमा करने का निर्देश दिया गया था। शासन स्तर से प्रक्रिया पूरी करने वाले शिक्षकों को 13 व 14 जुलाई को उनके गृह जनपद के लिए रिलीव किया जाएगा। संवाद