{"_id":"6123d61f8ebc3e7a051b514d","slug":"transfer-of-five-inspectors-in-charge-and-8-sub-inspectors-balrampur-news-lko592437835","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच प्रभारी निरीक्षक और 8 उपनिरीक्षकों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच प्रभारी निरीक्षक और 8 उपनिरीक्षकों के तबादले
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में एसपी ने पांच थानों समेत 8 उपनिरीक्षकों को नई तैनाती दी है। एसपी के पीआरओ रहे इंस्पेक्टर उमेश कुमार वाजपेई को गैसड़ी कोतवाल बनाया गया है। गैसड़ी कोतवाल राजमणि शुक्ला को क्राईम ब्रांच भेजा गया है। सर्विलांस सेल के प्रभारी चंद्रहास मिश्रा को महराजगंज थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। प्रभारी निरीक्षक महराजगंज तराई परमानंद तिवारी को यूपी 112 का प्रभारी बनाया गया है।
उतरौला कोतवाल पंकज सिंह का तबादला गैर जनपद हो गया है, एसआई ओम नरायन मिश्रा को थाना सादुल्लाहनगर से थाना कोतवाली देहात भेजा गया है। पुलिस चौकी पेहर बाजार के प्रभारी गुरुसेन सिंह को सर्विलांस सेल की जिम्मेदारी दी गई है। देहात कोतवाली के एसआई राणा सिंह को पुलिस चौकी पेहर बाजार का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस चौकी हुसैनाबाद के प्रभारी शंभू सिंह को एसपी का नया पीआरओ नियुक्त किया गया है। उतरौला कोतवाली के उपनिरीक्षक खादिम सज्जाद को पुलिस चौकी हुसैनाबाद का प्रभार दिया गया है।
पुलिस चौकी हरिहरगंज के प्रभारी सुनील पाल को पुलिस चौकी मजगवां का प्रभारी बनाया गया है। मजगवां चौकी इंचार्ज एके पांडेय को हरैया थाने में तैनाती दी गई है। सर्विलांस सेल के उपनिरीक्षक करमवीर सिंह को पुलिस चौकी हरिहरगंज का प्रभार दिया गया है। उतरौला में तैनात महिला दरोगा नीलोफर को महिला थाने का प्रभार दिया गया है। (संवाद)