{"_id":"60e9e0438ebc3e30de1993fe","slug":"transfer-balrampur-news-lko58635440","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी अधीक्षक के तबादले को लेकर बैकफुट पर सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी अधीक्षक के तबादले को लेकर बैकफुट पर सीएमओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गैड़ास बुजुर्ग में अधीक्षक के तबादले को लेकर सीएमओ एक बार फिर बैकफुट पर आ गए हैं। वैक्सीनेशन का बहाना बनाकर अधीक्षक डॉ. शोएब के तबादले को रोक दिया है। सीएमओ के ढुलमुल रवैये का खामियाजा डॉ. एससी भारती को भुगतना पड़ा है।
सीएचसी गैड़ास बुजुर्ग में भ्रष्टाचार, अव्यवस्था एवं बार-बार चेतावनी के बावजूद कार्य व्यवहार में सुधार न होने पर सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने गुरुवार को अधीक्षक डॉ. शोएब को हटा दिया था। उन्हें सीएचसी, उतरौला में चिकित्साधिकारी के रूप में स्थानांतरित किया गया था। उतरौला में तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. एससी भारती को सीएचसी गैड़ास बुजुर्ग का अधीक्षक बनाया गया था।
इधर, डॉ. शोएब के स्थानांतरण को लेकर सीएचसी के कर्मचारियों ने गुरुवार को टीकाकरण रोक कर प्रदर्शन भी किया था। कर्मचारियों की तरफ से डीएम को एक मांगपत्र भी सौंपा गया था। शुक्रवार को चार्ज लेने गए डॉ. एससी भारती को सीएचसी से भगा दिया गया था। शनिवार को एक बैठक के दौरान सीएमओ ने अधीक्षक डॉ. शोएब को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैड़ास बुजुर्ग में निष्ठापूर्वक कार्य करने का निर्देश दिया। अधीक्षक ने बताया कि उन्हें पुन: अधीक्षक पद पर कार्य करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
सीएचसी में टीकाकरण सहित चिकित्सा सेवाएं बेहतर ढंग से संचालित की जा रही है। सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि टीकाकरण अभियान प्रभावित न हो इसके लिए अधीक्षक का तबादला रोका गया है।