{"_id":"62546ed19b63694ee84307bc","slug":"training-will-be-given-under-one-district-one-product-balrampur-news-lko625691524","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जनपद एक उत्पाद के तहत दिया जाएगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जनपद एक उत्पाद के तहत दिया जाएगा प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत जिले के युवाओं को 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन युवाओं को 200 रुपये प्रतिदिन प्रशिक्षण भत्ता व टूल किट भी प्रदान की जाएगी। प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए 30 अप्रैल तक आवेदन किया जा सकता है।
उपायुक्त उद्योग राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत तकनीकी प्रशिक्षण, क्राफ्ट की बेसिक एवं एडवांस ट्रेनिंग एवं उद्यमिता विकास के लिए युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को 200 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से प्रशिक्षण भत्ता व टूलकिट प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बताया कि एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत प्रशिक्षणार्थियों को कुल 10 दिन का नि:शुल्क कौशल एवं उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए। शैक्षिक योग्यता की कोई बाध्यता नहीं है। योजना का लाभ लेने के लिए विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से 30 अप्रैल 2022 तक आवेदन किया जा सकता है।