फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Training to 800 teachers for police recruitment entrance exam

Balrampur News: पुलिस भर्ती प्रवेश परीक्षा के लिए 800 शिक्षकों को प्रशिक्षण

Fri, 16 Feb 2024 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 16 Feb 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Training to 800 teachers for police recruitment entrance exam
बलरामपुर। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए परिषदीय विद्यालय के 800 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। बृहस्पतिवार को जिले के 14 केंद्रों पर इन शिक्षकों प्रशिक्षण दिया गया। 17 व 18 फरवरी को जिले के 14 केंद्रों पर 8016 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस गोविंद राम ने बताया कि जिले के 14 केंद्रों पर आयोजित प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराने का टिप्स दिया गया। उन्होंने बताया कि शिक्षकों को तीन घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल व इलेक्ट्रानिक सामान तथा पानी का बोतल इत्यादि ले जाना प्रतिबंधित होगा। परीक्षार्थियों का प्रवेश परीक्षा शुरु होने से आधा घंटे पहले बंद कर दिया जाएगा। यदि कोई परीक्षार्थी शिक्षक को धमकी देता है तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई होगी। परीक्षा खत्म होने पर सभी परीक्षार्थियों का उत्तर पुस्तिका का मिलान करने के बाद ही छोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती भी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed