फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Training of health workers started to find TB patients

Balrampur News: टीबी रोगियों की खोज के लिए स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू

Sun, 29 Dec 2024 09:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 09:40 PM IST
विज्ञापन
Training of health workers started to find TB patients
बलरामपुर। जिले को टीबी मुक्त बनाने एवं रोगियों को खोजने के लिए 100 दिन का विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान में नए राेगियों को तलाशने के साथ पुराने रोगियों की जांच व दवाओं के बारे में जानकारी ली जाएगी। टीबी रोगियों की तलाश के लिए चिकित्सक, आशा, एएनएम व स्टाफ नर्स का प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि टीबी मुक्त अभियान के तहत जिले को क्षय रोग मुक्त बनाना है। इसके लिए 100 दिनों का टीबी रोगी खोजो विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान जनवरी में शुरू किया जाएगा। अभियान के तहत जिले की 793 ग्राम पंचायतों में आशा, एएनएम व स्टाफ नर्स डोर-टू-डोर सर्वे कर क्षय रोगी की तलाश करेंगी। इसके लिए आशा, एएनएम व स्टाफ नर्स का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। क्षय रोगी की पहचान, उपचार व योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
विज्ञापन


बच्चों में टीबी की जांच के लिए चल रहा अभियान
जिले में बच्चों में क्षय रोग की जांच के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। पीडियाट्रिक टीबी खोज अभियान की जिला परियोजना समन्वयक प्राची शुक्ला ने बताया कि वयस्क व्यक्तियों में टीबी रोग का पता लगाने के लिए हर साल अभियान चलाया जाता है। लेकिन बच्चों में क्षय रोग की जांच नहीं की जाती थी। ऐसे में पीडियाट्रिक टीबी खोज अभियान बच्चों में छिपे क्षय रोग का पता लगाने के लिए चलाया जा रहा है। पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों में सक्रिय टीबी रोग होने की आशंका अधिक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed