Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Trainees visited Government ITI Uttaraula

Balrampur News: प्रशिक्षुओं ने किया राजकीय आईटीआई उतरौला का भ्रमण

Sat, 16 May 2026 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 16 May 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Trainees visited Government ITI Uttaraula
फोटो-4-बलरामपुर के आईटीआई उतरौला का भ्रमण करने पहुंचे प्र​शिक्षु ।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। कौशल विकास मिशन के तहत संचालित कौशल केंद्र स्कॉट प्रशिक्षण प्रदाता की तरफ से प्रशिक्षुओं का इंडस्ट्री विजिट कराया गया। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने राजकीय आईटीआई उतरौला का भ्रमण कर तकनीकी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

भ्रमण के दौरान प्रशिक्षुओं को इलेक्ट्रॉनिक्स के विभिन्न पार्ट्स, उपकरणों और उनके उपयोग के बारे में बताया गया। साथ ही विभिन्न प्रकार की मोटरों का संचालन कराकर उनका व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। प्रशिक्षुओं ने मशीनों की कार्यप्रणाली को समझते हुए तकनीकी जानकारी हासिल की। केंद्र प्रबंधक संतोष कुमार भारती ने बताया कि इंडस्ट्री विजिट का उद्देश्य लाभार्थियों को उनके व्यवसाय से संबंधित कार्यों की वास्तविक जानकारी देना तथा उन्हें व्यावहारिक अनुभव उपलब्ध कराना है, जिससे प्रशिक्षण के साथ रोजगारपरक दक्षता भी विकसित हो सके। इस अवसर पर अनुदेशक अमित कुमार, रमेश कुमार सहित राजकीय आईटीआई उतरौला के कर्मचारी वीरेंद्र सिंह, चंदन यादव, सुग्रीव प्रजापति, अमित भारती, सुनील मौर्य, अविनाश यादव, प्रदीप यादव व अमिता चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed