फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Traffic system got affected due to crowd of devotees

Balrampur News: श्रद्धालुओं की भीड़ से बिगड़ी यातायात व्यवस्था

Mon, 07 Oct 2024 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Traffic system got affected due to crowd of devotees
बलरामपुर। जिला मुख्यालय पर जाम की समस्या से सोमवार को लोग परेशान रहे। बलरामपुर-तुलसीपुर, बलरामपुर-गोंडा व बहराइच मार्ग पर आधा दिन जाम की स्थिति बनी रही। इन मार्गों पर दोपहर तक वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन

सोमवार को शारदीय नवरात्र की पंचमी तिथि होने के कारण काफी संख्या में श्रद्धालु तुलसीपुर पहुंचे। गैर जनपदों से सैकड़ों वाहन जिला मुख्यालय से होकर देवीपाटन गए। ऐसे में जिला मुख्यालय पर वाहनों का दबाव अधिक होने से जाम की स्थिति पैदा हो गई। दोपहर दो बजे तक शहर में भीषण जाम देखने को मिला। वैसे तो ट्रैक्टर-ट्राॅली से लोगों को बैठाकर यात्रा कराना सख्त मना है लेकिन सोमवार को जाम में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियां भी देखने को मिलीं। तमाम प्रबंधों के दावे भी तुलसीपुर में लंबा जाम लगा रहा। सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी परेशानी बयां की। इसके बाद प्रशासन की अतिरिक्त टीम को लगाया गया।
विज्ञापन


वीर विनय चौराहे पर बुरा हाल
शहर का प्रमुख चौराहा होने के कारण वीर विनय चौराहे पर दोपहर 11 बजे जाम लगा हुआ था। यह चौराहा बलरामपुर, तुलसीपुर, गोंडा व बहराइच मार्ग को आपस में जोड़ता है। सभी वाहन इसी चौराहे से होकर ही गुजरे। ऐसे में यहां जाम लगने से प्रमुख मार्गों पर वाहनों का आवागमन बंद हो गया। दुकानदार आसिफ, मोनू व सुल्तान ने बताया कि सुबह से ही जाम लगना शुरू हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोंडा मार्ग पर भीषण जाम
वीर विनय चौराहे से गोंडा मार्ग पर डायट तक करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। जाम में फंसे बाइक सवार तेज धूप में काफी परेशान नजर आए। दोपहर में जाम लगने से कई स्कूली वाहन भी फंसे रहे। ऐसे में बच्चों को घर पहुंचने में दिक्कत हुई।

बहराइच मार्ग पर ट्रैक्टर ट्रॉलियों ने बढ़ाई परेशानी
नगर के बहराइच व तुलसीपुर मार्ग पर देवीपाटन जाने के लिए श्रद्धालु से भरी कई ट्रैक्टर-ट्रालियां जाम में फंसी हुई थीं। एक तरफ तो प्रशासन ने ट्रैक्टर ट्राॅली से लोगों को बैठाकर यात्रा करने को सख्ती से मना किया है, तो वहीं दूसरी तरफ सोमवार को श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राॅलियां जाम का सबब बनीं।


प्रमुख चौराहों पर लगी रही पुलिस
यातायात प्रभारी उमेश सिंह ने बताया कि जाम को हटवाने के लिए प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मी लगाए गए थे। वीर विनय चौराहा, झारखंडी मंदिर, एमपीपी इंटर कॉलेज, कालीथान सहित कई प्रमुख स्थानों पर वाहनों को हटवाकर जाम खत्म कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed