फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   tractor-trolly ruined bike riders

ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार युवकों को रौंदा

Thu, 01 Apr 2021 09:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
tractor-trolly ruined bike riders
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। बेटी की शादी के लिए खरीदी बाइक की सर्विसिंग कराकर लौट रहे पिता तथा उसके साथी को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया।
विज्ञापन

इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया है।
ग्राम जनकपुर निवासी माता प्रसाद की बेटी की अगले महीने में शादी है। शादी में देने के लिए बीते दिनों उन्होंने बाइक खरीदी थी। गुरुवार को माता प्रसाद गांव के ही सुरेश (20) के साथ बाइक की सर्विसिंग कराने तुलसीपुर गए थे।
विज्ञापन

दोपहर में घर वापस आते समय बेलवा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने माता प्रसाद व सुरेश की बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिर गए, इस दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली ने माता प्रसाद व सुरेश को रौंद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। माता प्रसाद के भाई जगप्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर कलाधर दूबे ने बताया कि घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है।
ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने में लाकर सीज कर दिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। उधर माता प्रसाद की मौत से घर की खुशियों का माहौल मातम में बदल गया है। परिजनों का रो-रो कर बुराहाल है।
नौ मई को होनी है बेटी की शादी
जनकपुर निवासी माता प्रसाद की बड़ी बेटी चांदनी की शादी नौ मई को होनी थी। बड़ी बेटी के अलावा अन्य सभी संतान अभी नाबालिग है। माता प्रसाद ही खेतीबाड़ी व मेहनत मजदूरी कर बच्चों का भरण पोषण करते थे।

दुर्घटना में मौत के बाद पत्नी अनीता तथा बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। रिश्तेदार तथा गांव वाले इस घटना को अनहोनी मानकर परिजनों को ढांढस बंधा रहे है। मृतक सुरेश कुमार भी अपने पीछे पत्नी कांती देवी तथा बेटे पवन कुमार को छोड़ गए हैं। सुरेश के परिजन भी घटना को लेकर काफी आहत दिख रहे है। मौके पर आने वाले हर किसी की आंखें नम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed