Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Tractor breaks the crossing gate, trains stand halted for hours

Balrampur News: ट्रैक्टर ने तोड़ा क्राॅसिंग का गेट, घंटों खड़ी रहीं ट्रेनें

Thu, 08 Jan 2026 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Tractor breaks the crossing gate, trains stand halted for hours
बलरामपुर के तुलसीपुर तार का मरम्मत करते कर्मी ।-संवाद
तुलसीपुर/महराजगंज तराई। तुलसीपुर नगर के हरैया तिराहे पर बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे बंद रेलवे क्राॅसिंग को जबरन पार करने के प्रयास में गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने गेट तोड़ दिया। ट्रैक्टर की टक्कर से ट्रेन संचालन के लिए लगे बिजली के तार भी क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान बिजली काट दी गई, जिससे बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन

बलरामपुर-गोंडा रेल लाइन पर तीन घंटे ट्रेनों का आवागमन ठप रहा। कौवापुर रेलवे स्टेशन पर गोमतीनगर एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे तक खड़ी रही। तुलसीपुर रेलवे स्टेशन पर बनारस एक्सप्रेस 05131 करीब तीन घंटे खड़ी रही। यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। स्टेशन मास्टर डीके राव ने बताया कि हाईटेंशन तार के क्षतिग्रस्त होने से बलरामपुर-गोंडा-गोरखपुर रेलवे लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई। बिजली के क्षतिग्रस्त तारों को जोड़ने और रेलवे क्राॅसिंग के गेट को ठीक कराने के लिए इंजीनियरों व कर्मचारियों को लगाया गया। मरम्मत कराने के बाद दोपहर करीब 1:35 बजे यातायात बहाल किया जा सका।
विज्ञापन

कौवापुर रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्री मनोहर लाल, मनोज कुमार, संजय व सोनू ने बताया कि ट्रेनों का आवागमन ठप होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तुलसीपुर, पचपेड़वा, बढ़नी व सिद्धार्थनगर पहुंचने में देरी होने से यात्रियों को परेशानी हुई। तुलसीपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी बनारस एक्सप्रेस पर यात्रियों को तीन घंटे तक ट्रेन पर बैठकर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में, चालक की तलाश
जीआरपी प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए तुलसीपुर थाने में तहरीर दे दी गई है। वहीं प्रभारी निरीक्षक थाना तुलसीपुर राजकुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed