{"_id":"65e8b0133d070914c600de1c","slug":"today-the-wedding-hall-will-be-decorated-will-take-rounds-add-234-balrampur-news-c-99-1-slko1019-107533-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: आज सजेगा विवाह का मंडप, फेरे लेंगे 234 जोड़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: आज सजेगा विवाह का मंडप, फेरे लेंगे 234 जोड़ें
Wed, 06 Mar 2024 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत उतरौला व गैंसड़ी ब्लॉक में बृहस्पतिवार 7 मार्च को विवाह का मंडप सजेगा। इस दौरान 234 युगल जोड़ें धार्मिक रीति रिवाज के साथ विवाह के पवित्र बंधन में बंधेंगे। नवविवाहित जोड़ों को योजना के तहत भेंट देकर आर्शीवाद के साथ विदा किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य ने दोनों विकास खंडों में होने वाली विवाह समारोह को सकुशल संपन्न कराने की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को सौंपी है। जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि सात मार्च को सभी नौ विकास खंडों से 230 व पांचों नगर निकायों में चार जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। शादी करने वाली कन्या के बैंक खाते में 35 हजार रुपये भेजे जाएंगे। 10 हजार रुपये के उपहार कन्या को दिए जाएंगे। छह-छह हजार रुपये मंडप को सजाने व भोजन आदि पर खर्च किया जाएगा।