फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Today the final will be between Ghazipur and Nagpur team

Balrampur News: गाजीपुर व नागपुर टीम के बीच आज होगा फाइनल

Sun, 29 Dec 2024 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 09:36 PM IST
विज्ञापन
Today the final will be between Ghazipur and Nagpur team
 बलरामपुर के एमएलके महाविद्यालय खेल मैदान में बाल को हिट करता ​खिलाड़ी। संवाद
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय के खेल मैदान पर चल रहे महाराजा सर भगवती प्रसाद सिंह अखिल भारतीय प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट में रविवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। श्रीमेघबरन सिंह हॉकी एकेडमी करमपुर गाजीपुर एवं नागपुर एकेडमी नागपुर की टीम अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश कर गई। गाजीपुर के राहुल राजभर व नागपुर के दिव्यांशु शर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला 30 दिसंबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन

पहला सेमीफाइनल मैच श्रीमेघबरन सिंह हॉकी एकेडमी करमपुर गाजीपुर एवं आईटीबीपी जालंधर के बीच खेला गया। आरएसएस के प्रचारक मनोज, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल, वन निगम के पूर्व चेयरमैन सलिल सिंह टीटू, ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी व प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत की। गाजीपुर के कप्तान मोनू राजभर ने 18वें तथा त्रिलोकी बेनवंशी ने 23वें मिनट में मैदानी गोल करके अपनी टीम को 2-0 से बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ के 49वें मिनट में आईटीबीपी जालंधर के रोहित ने पेनाल्टी स्ट्रोक एवं शुभम ने मैदानी गोल करके मुकाबला बराबरी पर ला दिया। मैच के 60वें मिनट में गाजीपुर के खिलाड़ी अर्पित राजभर ने मैदानी गोल करके अपनी टीम को 3-2 गोल से जीत दिला दी। मैच में बेहतर प्रदर्शन करने पर गाजीपुर के राहुल राजभर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल मैच नागपुर एकेडमी नागपुर व भुसावल रेलवे बॉयज महाराष्ट्र के बीच खेला गया। सदर विधायक पल्टूराम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रावस्ती दद्दन मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष बलरामपुर आरती तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, श्याम मनोहर तिवारी व डीपी सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। नागपुर एकेडमी नागपुर के खिलाड़ी दीपक पटेल ने मैच के पहले हाफ में आठवें मिनट पर गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में नागपुर के दिव्यांशू शर्मा ने 49वें व 51वें मिनट में मैदानी गोल किया। महाराष्ट्र की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। इस तरह 3-0 से मैच जीतकर नागपुर एकेडमी नागपुर की टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। नागपुर के खिलाड़ी दिव्यांशु शर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed